{"_id":"5ed5335f8ebc3e902c209441","slug":"officials-protested-infront-of-chairman-chandauli-news-vns527847453","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से नाराज कर्मचारियों ने चेयरमैन का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से नाराज कर्मचारियों ने चेयरमैन का किया घेराव
विज्ञापन
चकिया। आदर्श नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को स्थानीय कोतवाली पुलिस द्वारा नगर पंचायत के कर्मचारियों के बाइक का चालान काटने से नाराज कर्मियो ने चेयरमैन अशोक कुमार बागी का घेराव किया। उन्होंने
कर दिया तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा किए जा रहे उनके साथ कार्रवाई की निंदा की। चेतावनी दी कि ऐसा होता रहा तो वे काम बंद कर देंगे।
सोमवार की सुबह नगर पंचायत कार्यालय खुलते ही पंचायत के कर्मचारी पहुंच गए और सीधे पंचायत अध्यक्ष के कमरे में पहुंचे। यहां चेयरमैन का घेराव करते हुए बताया कि वे कोरोना काल में योद्धा की तरह कर्तव्य पथ पर डटे हैं। दूसरी तरफ कोतवाली पुलिस कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। बताया कि कोतवाली पुलिस ने रविवार की शाम गांधीपार्क तिराहा के समीप जेसीबी चालक मिथिलेश राम की बाइक का चालान कर दिया। मिथिलेश ने पंचायत की ओर से जारी पास दिखाया और बताया कि वह पंचायतकर्मी है लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके पूर्व भी कई कर्मचारियों के वाहन का चालान किया जा चुका है। कर्मचारियों ने पुलिस से बात करने और चालान को निरस्त कराने की मांग की। कर्मचारियों की बात सुनकर चेयरमैन अशोक कुमार बागी ने कोतवाल से बात की और बताया कि कोविड-19 के तहत कर्मचारियों को कार्य करने के लिए पास जारी किए गए है। वार्ता के बाद कोतवाल रहमतुल्ला खान ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारी वापस हुए।