फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Officers will be arrested for rigging housing allocation

आवास आवंटन में धांधली पर नपेंगे अफसर

Fri, 24 Jul 2020 06:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Officers will be arrested for rigging housing allocation
विकास भवन में अधिकारियों के साथ बैठक करते सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव - फोटो : CHANDAULI
चंदौली। विकास भवन में शुक्रवार को आवास निर्माण की प्रगति जानने के लिए अफसरों की बैठक हुई। इसमें सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने सभी बीडीओ से ब्लाकवार आवास निर्माण की जानकारी ली। उन्होंने आवास आवंटन में धांधली पर ग्राम पंचायत सचिवों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। जिले के सभी नौ ब्लाकों में गत वित्तीय वर्षों में आवंटित दो दर्जन से अधिक प्रधानमंत्री आवास अभी तक अधूरे हैं। कहीं अपात्रों का चयन कर लिया गया तो कहीं पहली किस्त लेकर लाभार्थियों ने आज तक आवास नहीं बनवाया। कुछ लाभार्थी तो आवास के पैसा लेने के बाद गायब हो गए। ऐसे में लाभार्थियों की नकेल कसने की विभाग की सारी कवायद नाकाम साबित हो रही है। जिले के बरहनी, नौगढ़, चकिया, चहनियां व सदर ब्लाक में काफी संख्या में आवासों का निर्माण अधूरा है। इस पर सीडीओ ने गहरी नाराजगी जताई। बीडीओ ने बताया कि आवास निर्माण में लापरवाही बरतने वाले लाभार्थियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है। जल्द ही धनराशि की रिकवरी के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों से मिलकर आरसी जारी कराई जाएगी। सीडीओ ने कहा, आवास के लिए पात्रों के चयन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत सचिवों को दी गई है। ऐसे में अपात्रों के चयन के लिए उनकी जवाबदेही तय की जाए। ऐसे सचिवों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। सीडीओ ने कहा कि संक्रमण काल में विकास कार्यों पर शासन की पैनी नजर है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी-कर्मचारी पूरी ईमानदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करते हुए योजनाओं को अंजाम तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने मनरेगा व स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों के निर्माण पर भी जोर दिया। कहा कि शासन की मंशा के अनुसार सामुदायिक शौचालयों का निर्माण प्रगति पर है। समय-समय पर निर्माण कार्य का अवलोकन कर गुणवत्तापूर्ण ढंग से काम कराना सुनिश्चित करें। यदि किसी गांव में अनियमितता बरती जा रही है तो उच्चाधिकारियों को सूचित करने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाए। इस दौरान डीडीओ पदमकांत शुक्ला, पीडी सुशील कुमार, आशा देवी, डीसी एनआरएलएम एमपी चौबे, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, बीडीओ सरिता सिंह, सुशील मिश्रा, रक्षिता सिंह, संदीप मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed