{"_id":"683a00fe00aef021750b5ef7","slug":"officers-should-work-with-transparency-and-promptness-manish-chauhan-chandauli-news-c-189-1-svns1010-131785-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारदर्शिता और तत्परता से काम करें अधिकारी : मनीष चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारदर्शिता और तत्परता से काम करें अधिकारी : मनीष चौहान
विज्ञापन
खेल एवं युवा कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव मनीष चौहान ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इसमें उन्होंने आकांक्षी जनपद के संदर्भ में नीति आयोग की ओर से निर्धारित पैरामीटरों पर हुए कार्यों की समीक्षा की।
प्रमुख सचिव ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास एवं अन्य प्रमुख विभागों की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। कहा कि जनपद के समग्र विकास के लिए विभागीय अधिकारियों को पारदर्शिता, तत्परता एवं परिणामोन्मुखी कार्यशैली अपनाना चाहिए।
इस दौरान प्रमुख सचिव ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को स्वास्थ्य सुविधाएं आमजन को सुविधाजनक रूप से उपलब्ध कराने को कहा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से पशुओं के टीकाकरण की जानकारी ली। उन्होंने बीमा कराने एवं अधिक से अधिक पशुपालकों का केसीसी कराने पर बल दिया।
विज्ञापन
कृषि विभाग से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं एग्रीकल्चर केसीसी कराने पर बल दिया। अग्रणी बैंक प्रबंधक से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में प्रगति लाने को कहा।
प्रमुख सचिव ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांक में निरंतर सुधार सुनिश्चित करें। इस दौरान जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग, सीएमओ डॉ वाई के राय, परियोजना अधिकारी, उप निदेशक कृषि भीम सेन, जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिंहा, बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार उपस्थित रहे।