फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Officers should take welfare schemes seriously : Dr. Hariom

कल्याणकारी योजनाओं को गंभीरता से लें अधिकारी : डॉ. हरिओम

Tue, 13 Sep 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Officers should take welfare schemes seriously : Dr. Hariom
कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते प्रमुख सचिव डा. हरिओम। - फोटो : CHANDAULI
प्रमुख सचिव, समाज कल्याण विभाग एवं निदेशक जनजाति विकास डॉ. हरिओम की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसमें विकास कार्यों, कानून व्यवस्था व मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में की गई मंडलीय समीक्षा और प्रभारी मंत्रियों द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में डीएम संजीव सिंह व सीडीओ अजितेंद्र नारायण सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री व अन्य मंत्रियों द्वारा जनपद से संबंधित पूर्व में जो भी निर्देश दिए गए थे, उनका प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित हो। विकासपरक एवं लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों का क्रियान्वयन पूरी गंभीरता व पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित की जाए। नौबतपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज को शीघ्र पूर्ण कर हैंडओवर कराने के निर्देश दिए। पेयजल योजनाओं को पूरी क्षमता के साथ संचालित कराए जाने का निर्देश जल निगम के अधिशासी अभियंता को दिया।
विज्ञापन

धानापुर के महामाया पॉलिटेक्निक में निर्माण कार्य लंबित होने पर असंतोष जताते हुए संबंधित विभागाध्यक्ष को कार्रवाई के लिए पत्राचार करने को सीएनडीएस के अभियंता को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कोविड के बूस्टर डोज को अभियान चलाकर शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।
बैठक से जीएसटी विभाग के अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोके जाने का निर्देश दिया। उन्होंने चंदौली के ब्लैक राइस की मार्केटिंग का अच्छा प्रबंध कराने को कहा। कानून व्यवस्था के मद्देनजर अपराधियों के प्रति कड़ाई से कार्रवाई करने के साथ महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, गैंगस्टर एक्ट में नियमानुसार कार्यवाही कराए जाने के निर्देश दिए। अनुसूचित जाति व जनजाति योजना के तहत लाभार्थियों को अनुदान सहित अन्य अनुमन्य लाभ दिलाने का जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया।
कहा कि अधिकारीगण अपने फील्ड भ्रमण के दौरान सरकारी भवनों व विद्यालयों में बने स्वच्छ शौचालय की स्थिति, साफ सफाई व उनके उपयोग किए जाने की स्थिति को भी अवश्य देखें। अस्पतालों में मरीजों का समुचित इलाज के साथ ही बाहर की दवाइयां व जांच न लिखी जाएं। उन्होंने वृद्धा, निराश्रित महिला आदि सामाजिक पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों का शत प्रतिशत आधार सीडिंग का कार्य सितंबर माह के अंत तक कराने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिया। इस मौके पर एएसपी सुखराम भारती उपस्थित रहे।

अभ्युदय क्लास का लिया जायजा
प्रमुख सचिव समाज कल्याण ने महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए संचालित कक्षाओं का निरीक्षण किया। वहां उपस्थित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से संवाद कर पढ़ाई की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली व उन्हें उत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed