फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Officers should set up camps in villages and verify the fields: Darshana Singh

गांवों में कैंप लगाकर खेतों का सत्यापन करें अधिकारी : दर्शना सिंह

Mon, 03 Nov 2025 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Officers should set up camps in villages and verify the fields: Darshana Singh
नियामताबाद। मोंथा चक्रवात के प्रभाव से पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर तहसील क्षेत्र में किसानों की धान की फसल काफी प्रभावित हुई है। रविवार को राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने एसडीएम अनुपम मिश्रा व नायब तहसीलदार राहुल सिंह के साथ गगेहरा और नियामताबाद गांवों में पहुंचकर खेतों में गिरी हुई फसलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सांसद ने प्रभावित किसानों से मिलकर उनकी परेशानियों को सुना और अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव-गांव में कैंप लगाकर खेतों का सत्यापन कार्य प्राथमिकता पर पूरा किया जाए, ताकि किसानों को शीघ्र क्षतिपूर्ति राशि मिल सके। उन्होंने कहा कि बाढ़ से पहले ही किसानों को नुकसान झेलना पड़ा था, अब चक्रवात ने बची-खुची उम्मीदें भी तोड़ दी हैं। हम किसानों की पीड़ा को समझते हैं, सरकार हर संभव मदद करेगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कई खेतों में खड़ी धान की फसल पानी में गिरी हुई दिखी। किसानों ने बताया कि अब फसल उठने की संभावना बहुत कम है। इस अवसर पर तहसीलदार राहुल सिंह, राकेश सिंह, राजेश्वर सिंह, संदीप सिंह, बबलू सिंह और लेखपाल रोहित सिंह सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed