फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Officers handling the responsibilities of two departments each

Chandauli News: दो-दो विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारी

Tue, 11 Jun 2024 03:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Officers handling the responsibilities of two departments each
चंदौली। जिला विकास अधिकारी का पद हो या कृषि अधिकारी का, जिला विद्यालय निरीक्षक हो या जिला पंचायत राज अधिकारी का। ऐसे कई विभाग हैं, जिनमें लंबे समय कर्मचारियों और अधिकारियों के पद रिक्त हैं। ऐसे में अफसरों को दो-दो विभागों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है। इससे कामकाज पर असर पड़ रहा है। शासन को कई बार प्रस्ताव भेजा जा चुका है लेकिन अफसरों की तैनाती नहीं हो रही है। जिले के 32 विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों के रिक्त पदों पर लंबे समय से तैनाती नहीं हुई। मत्स्य विभाग में दो मत्स्य निरीक्षक, मत्स्य विकास अधिकारी के दो, कनिष्ठ सहायक वाहन चालक के छह पद खाली हैं। विभाग के मुख्य कार्यकारी रवींद्र प्रसाद ने बताया कि खाली पदों की जानकारी मुख्यालय को है लेकिन तैनाती नहीं की जा रही। इसी तरह जिला कृषि अधिकारी का पद छह माह से खाली है। इसकी जिम्मेदारी वाराणसी कृषि विभाग के कृषि रक्षा अधिकारी संभाल रहे है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पास चंदौली और जौनपुर का प्रभार है। खेल विभाग में कई प्रशिक्षकों के पद खाली हैं। विकास भवन में जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी के पद खाली हैं। इसी तरह बेसिक शिक्षा विभाग में 10 से 15 कर्मचारियों व अधिकारियों के पद रिक्त हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक का पद भी एक माह से खाली है, जिसका प्रभार आदित्य नारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव को दिया गया है। इस तरह लगभग सभी विभागों में पद खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed