फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Observers inspected polling stations and booths

प्रेक्षकों ने मतदान केंद्रों और बूथों का किया निरीक्षण

Sat, 19 Feb 2022 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Observers inspected polling stations and booths
चकिया/इलिया/ सकलडीहा। विधान सभा चुनाव को कराने के लिए चुनाव आयोगकी ओर से नियुक्त प्रेक्षकों ने शनिवार को विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंच कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान यहां प्रकाश, मार्ग, रैंप व्यवस्था आदि की जानकारी ली। प्रेक्षकों ने आस-पास के लोगों से वोटर कार्ड के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

चकिया में चुनाव आयोग की ओर से नियुक्त प्रेक्षक डीवी स्वामी ने शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़ा ग्राम पंचायत सिकंदरपुर, भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैतृक गांव भभौरा तथा सैदुपुर में मतदान स्थलों का निरीक्षण कर बूथों की सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीओ रामवीर सिंह, कोतवाल राजेश यादव, ग्राम प्रधान सीमा गुप्ता, समाजसेवी सत्य प्रकाश गुप्ता रहे। इलिया के सैदपुर स्थित किसान इंटर कॉलेज पर बनाए गए मतदान केंद्र पर पहुंच कर प्रेक्षक डीवी स्वामी ने मतदान स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। वहीं बीएलओ सुमन से दिव्यांग मतदाताओं को बूथों तक पहुंचने के व्यवस्था के बारे में पूछताछ की। बाद में उन्होंने आसपास के मतदाताओं से भी चुनाव के लिए निर्वाचन कार्ड उपलब्ध कराने की जानकारी ली। इस अवसर पर व्यय प्रेक्षक संतोष कुमार, चकिया कोतवाल राजेश यादव उप निरीक्षक फूल बदन, अभिषेक शुक्ला, अभिषेक दूबे, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय गुप्ता, अनिल मौर्य, चंद्रशेखर पासवान रहे। इसी तरह सकलडीहा विधान सभा के लिए प्रेक्षक बनाए गए कैप्टन करनैल सिंह ने सकलडीहा और चहनिया ब्लॉक के बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुविधा से संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। प्रेक्षक ने सकलडीहा विकास खंड में बर्थरा खुर्द और टिमिलपुर बूथ का निरीक्षण किया। इसके बाद चहनिया ब्लॉक के बूथों का निरीक्षण किया। अधिकारियों से बूथों पर पानी, छाया, बिजली, शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाओं पर जानकारी हासिल किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार नीरज चतुर्वेदी, लाइजनिंग अधिकारी प्रवीन सिंह, शिक्षक दुर्गा प्रसाद गुप्त, सुरेश प्रसाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed