फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Nursing staff returning from duty to room attacked

Chandauli News: ड्यूटी से कमरे पर जा रहे नर्सिंग स्टाफ पर हमला

Sun, 20 Jul 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Nursing staff returning from duty to room attacked
ताराजीवनपुर। चकिया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में तैनात नर्सिंग स्टाफ पर ड्यूटी से लौटते समय बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में नर्सिंग स्टाफ गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में तीन नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिहार के सासाराम निवासी पीयूष कुमार (21) चकिया रोड पर स्थित एक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार की रात वे ड्यूटी समाप्त कर अपने कमरे (आयुष कॉलोनी) जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए छह से ज्यादा लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि अस्पताल परिसर में भी एक व्यक्ति चाकू लेकर पहले से ही घात लगाए बैठा था जो हमला करने की फिराक में था। उन्होंने बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें चाकू लहराते हुए एक संदिग्ध देखा जा सकता है। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed