ज्ञानपुर। इसे मौसम की मार के चलते महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्यालय में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिला चिकित्सालय में अगस्त की अपेक्षा सितंबर माह में 40 फीसदी अधिक मरीज पहुंचे। ओपीडी में लगातार बढ़ रहे मरीजों के दबाव के बीच संसाधनों को सुधारने की आवश्यकता है।
जिला चिकित्सालय दो से ढाई लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराती है। दिन ब दिन यहां मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गौर करने की बात है कि यहां शुरू से ही चिकित्सकों की कमी भी बनी हुई है। यहां 32 के सापेक्ष 18 चिकित्सकों की ही तैनाती है। जिसमें कार्डियोलॉजिस्ट के अलावा स्कीन व बच्चों के चिकित्सक नहीं है। इसके अलावा समय-समय पर संसाधनों की अनुपब्धता भी बड़ी समस्या खड़ी कर देती है। हालांकि इसके बाद भी हर एक हजार से 1100 मरीजों की ओपीडी होती है। इन दिनों मौसमी बीमारियों के बढ़ते असर के बीच मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रहीे है। अगस्त महीने में तकरीबन 18 हजार मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे। वहीं सितंबर में 26800 मरीजों की ओपीडी रही, जो रिकार्ड है। बीते पांच महीने के आंकड़ों पर गौर करेंगे तो यहां निरंतर मरीजों की संख्या बढ़ती जा रहीे है। जिससे संसाधनों के बढ़ाए जाने की जरूरत महसूस की जा रही है। अप्रैल, मई व जून में बुखार व डायरिया के मरीजों की भरमार रही। चिकित्सालय आने वाले अधिकांश मरीज इसकी जद में थे, लेकिन बारिश का मौसम आने से संक्रमित जनित बीमारी के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बारिश की वजह से जुलाई, अगस्त व सितंबर में सर्दी, खांसी, वायरल बुखार सहित मच्छर जनित बीमारी के मरीजों की