फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now the cook of the council school will be seen in the uniform

अब यूनिफार्म में दिखेंगे परिषदीय स्कूल के रसोइया

Sat, 21 Aug 2021 06:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
Now the cook of the council school will be seen in the uniform
पीडीडीयू नगर। अब परिषदीय स्कूल के रसोइया भी यूनीफॉर्म में नजर आएंगे। इसके लिए शासन ने प्रबंध समितियों के बैंक खाते में धनराशि आवंटित कर दी है। हेडमास्टर व प्रबंध समिति के अध्यक्ष संयुक्त रूप से यूनीफॉर्म खरीदेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। परिषदीय स्कूल में बच्चों का मध्याहन भोजन पकाने वाले रसोइया अक्सर घरेलू कपड़ों में नजर आते थे। इस पर शासन की ओर से रसोइयों को यूनीफॉर्म देने का निर्णय लिया गया। इसके लिए शासन ने सभी परिषदीय स्कूलों के प्रबंध समिति के बैंक खाते में यूनीफॉर्म की धनराशि भेज दी है। निर्देश दिया गया है कि उक्त धनराशि से महिला व पुरुष रसोइयों के लिए अलग-अलग यूनीफॉर्म, एप्रिन, कैप व ग्लब्स खरीदकर दिए जाएं। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक रसोइयां साफ-सुथरे यूनीफॉर्म में ही मध्याहन भोजन पकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed