{"_id":"5fc2a46f8ebc3e9b8134a723","slug":"now-the-audio-of-illegal-recovery-from-trucks-has-gone-viral-chandauli-news-vns5605527120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ट्रकों से अवैध वसूली का आडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ट्रकों से अवैध वसूली का आडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली पुलिस में वसूली लिस्ट जारी होने के बाद अब जिले में ट्रकों से अवैध वसूली का आडियो वायरल हुआ है। आडियो के अनुसार वसूली में विधायक और पुलिस के नाम पर वसूली की जा रही है। शनिवार को एक ट्रक स्वामी का कथित आडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे महकमे में खलबली मच गई। आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने आडियो को ट्वीटर पर शेयर करके मामले की जांच कराने की मांग की। वहीं एडीजी जोन वाराणसी ने चंदौली पुलिस को जांच का आदेश दिया है।
जिले में वाहनों को पास कराने का खेल काफी पुराना है। बिहार की ओर से आने वाले भारी वाहनों और बालू लदे ट्रकों को गाजीपुर ओर जाने के बदले मोटी रकम चुकानी पड़ती है। सोशल मीडिया में वायरल आडियो में इस बात का दावा किया गया है। कथित ट्रक स्वामी ने आडियो में आरोप लगाया है कि कैलावर चौकी पर तैनात एक सिपाही विधायक, यातायात प्रभारी, सीओ के नाम पर वसूली करता है। साथ ही उसका आरोप है कि अलीनगर और बलुआ थाने के पुलिस कर्मियों ने ट्रक चालकों के नाक में दम कर दिया है और स्थानीय वाहनों से 15 सौ तथा बाहरी ट्रकों से 25 सौ से 35 सौ रुपये की वसूली होती है। आडियो वायरल होने के बाद पूरे महकमे में खलबली मच गई है। आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने आडियो को ट्वीटर पर शेयर करके अधिकारियों को जांच करने की मांग की है। वहीं एडीजी जोन वाराणसी ब्रजभूषण ने मामले का संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया है।
दो लोगों के बीच की बातचीत में पुलिस विभाग का कोई कर्मचारी नहीं है। फिर भी पुलिस विभाग पर आरोप लगने का मामला संज्ञान में आने के बाद जांच जरुरी है। जांच का आदेश जारी कर दिया गया है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ जरुर कार्रवाई होगी। हेमंत कुटियाल, एसपी।