फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now septic tank can be cleaned even in narrow streets

Chandauli News: अब तंग गलियों में भी सेप्टिक टैंक की हो सकेगी सफाई

Fri, 04 Oct 2024 03:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Now septic tank can be cleaned even in narrow streets
पीडीडीयू नगर। नगर की तंग गलियों में स्थित घरों के सेप्टिक टैंक की सफाई अब मशीन से आसानी से हो सकेगी। नगर पालिका 26.5 लाख की लागत से सीवर सक्शन और जेटिग मशीन मंगाएगी। मशीन में लगभग 60 मीटर लंबा पाइप होगा, गलियों में आसानी से पहुंच जाएगा। इससे करीब 50 हजार की आबादी को सहूलियत होगी।
विज्ञापन


नगर के 25 वार्डो में दो लाख से अधिक आबादी रहती है। इसमें से 50 हजार से अधिक की आबादी तंग गलियों में रहती है। लाठ नंबर एक, दो, कालीमहाल, कसाब महाल, इस्टर्न बाजार आदि क्षेत्रों में कई जगह 12 फीट से भी कम चौड़ी सडकें है। इन क्षेत्रों में सबसे अधिक समस्या लोगों को सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान उठानी पड़ती है। सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए लोगों को सफाईकर्मियों को बुलाना पड़ता है या किराये पर सक्शन मशीन मंगानी पड़ती। अब नगर पालिका 4000 लीटर क्षमता वाली सीवर सक्शन और जेटिंग मशीन मंगाएगा। मशीन में 60 मीटर लंबी पाइप होगी, जो तंग गलियों लोगों के घरों तक आसानी से पहुंच जाएगी। इससे कम शुल्क पर सेप्टिक टैंक की सफाई हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन


सेप्टिक टैंक सफाई में चार लोगों की हो चुकी है मौत
नगर की तंग गली में मशीन नहीं पहुंचने के कारण लोग सेप्टिक टैंक की सफाई सफाईकर्मियों से कराते हैं, जो कई बार खतरनाक साबित होता है। 9 मई 2024 की रात लाठ नंबर दो स्थित एक घर में सेप्टिक टैंक सफाई के दौरान भवन स्वामी के पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट---
ज्यादा क्षमता की सीवर सक्शन और जेटिंग मशीन मंगाई जा रही है। इसमें 60 मीटर लंबा पाइप होगा, जिससे संकरी गलियों में स्थित घरों के सेप्टिक टैंक की सफाई आसानी से हो सकेगी। - सोनू किन्नर, नगर पालिका अध्यक्ष, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed