फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now schools will be identified by UDIS code

अब यू डायस कोड से पहचाने जाएंगे विद्यालय

Sat, 08 May 2021 06:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
Now schools will be identified by UDIS code
कंदवा। बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित विद्यालय अब यू-डायस कोड से पहचाने जाएंगे। जिस विद्यालय का कोड जारी नहीं होगा, उसे विद्यालय की गिनती में शुमार नहीं किया जाएगा। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर यू डायस कोड का आवंटन कराने का निर्देश जारी कर दिया गया है। इसके लिए पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया भी चल रही है। सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत छह से 14 वर्ष की आयु वर्ग के सभी बच्चों को निशुल्क शिक्षा मुहैया कराई जाती है। कई बार जांच के दौरान पाया गया है कि क्षेत्र में कई अमान्य स्कूल भी संचालित हो रहे हैं। इससे सैकड़ों बच्चों का भविष्य दांव पर लग जाता है। बिना मान्यता प्राप्त किए ही स्कूल चलने के कारण पकड़े जाने पर विद्यालय बंद होने पर बच्चों का सत्र बर्बाद हो जाता है। इसे ध्यान में रखकर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के यू-डायस (यूनिफाइड डिस्ट्रिक इनफार्मेशन सिस्टम) कोड जारी किए जा रहे हैं। विद्यालय कोड में जिला व ब्लाक का कोड समाहित होता है। जैसे ही अभिभावक व विभागीय लोग शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर यू डायस कोड डालेंगे, वैसे ही कुछ ही क्षणों में विद्यालय की कुंडली सामने आ जाएगी। इससे विद्यालय की मान्यता की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी बरहनी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि इससे बिना मान्यता प्राप्त किए ही संचालित होने वाले विद्यालयों की जानकारी अभिभावकों को हो जाएगी और बच्चों का सत्र बर्बाद होने से बच जाएगा। इससे बिना मान्यता संचालित विद्यालयों पर कार्रवाई भी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed