फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now postman will go door to door and update mail id and mobile number from Aadhaar

अब पोस्टमैन घर-घर जाकर आधार से मेल आईडी व मोबाइल नंबर करेंगे अपडेट

Fri, 27 Aug 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Now postman will go door to door and update mail id and mobile number from Aadhaar
पीडीडीयू नगर। डाक विभाग के पोस्टमैन को लोगों के आधार कार्ड से मोबाइल नंबर और ई-मेल आइडी लिंक करने की सुविधा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने दी है। इससे लोगों को परेशानी नहीं होगी। अब आधारकार्ड में मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी डाकिया घर-घर जाकर लोगों के अपडेट करेंगे। इससे लोगों को सहूलियत मिलेगी। जिले में पोस्टमैन को प्रशिक्षण दिया जाएगा जो जल्द ही काम शुरू करेंगे।
विज्ञापन

आधार कार्ड भारत के लोगों का पहचान का प्रमुख आधार बन गया है। भारतीय विशिष्ट प्रचार प्राधिकरण ने वर्षों पहले अभियान चलाकर लोगों के आधार कार्ड बनाए थे। उस समय आधार कार्ड धारकों के मोबाइल नंबर और ई मेल इससे लिंक नहीं हो पाए थे। बाद में भारतीय विशिष्ट प्रचार प्राधिकरण ने आधार कार्ड बनाने अथवा उसे सुधारने की जिम्मेदारी जिले में विभिन्न केंद्रों को दी है। यही नहीं आधार कार्ड से मोबाइल नंबर को लिंक करना आवश्यक कर दिया गया है। चंदौली ग्रामीण बहुल जिला है। अभी भी यहां शिक्षा का स्तर 78.09 प्रतिशत है। ऐसे में लोगों की सुविधा के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने डाक विभाग के पोस्टमैन को लोगों के आधार कार्ड से मोबाइल नंबर और ई-मेल आइडी लिंक करने की सुविधा दी है। इसके लिए पोस्टमैनों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं कुछ लोगों को आईडी भी उपलब्ध करा दी गइ है। पोस्टमैन गांवों जाकर आधार में मेल और मोबाइल नंबर अपडेट करेंगे। इससे जहां लोगों को घर बैठे आधार अपडेट की सुविधा मिली है। वहीं आधार अपडेट करने में तेजी आएगी। इस संबंध में प्रवर डाक अधीक्षक राजन राव ने बताया कि पोस्टमैन को प्रशिक्षण देने का काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed