फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now post-mortem of dead bodies will be done even after sunset

अब सूर्यास्त बाद भी होगा शवों का पोस्टमार्टम

Thu, 25 Nov 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Now post-mortem of dead bodies will be done even after sunset
चंदौली। हादसों, हत्या व अप्राकृतिक घटनाओं में अपनों को खोने वाले परिवारों के दर्द पर केंद्र व राज्य सरकार ने बड़ा मरहम लगाने का काम किया है। अब सूर्यास्त के बाद शव का पोस्टमार्टम हो सकेगा। इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट के आदेश की आवश्यकता नहीं होगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को शासनादेश प्राप्त हो चुका है।
विज्ञापन

23 नवंबर को प्राप्त शासनादेश में स्वास्थ्य विभाग को रात में पोस्टमार्टम करने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने को कहा गया है।
स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त पत्र में सूर्यास्त के उपरांत पोस्टमार्टम का संचालन किए जाने की उल्लेख है और इस प्रक्रिया में किसी तरह की कोई बाधा न हो इसके लिए पांच बिंदुओं का जिक्र किया गया है। पहले बिंदू में तकनीकी को उन्नत करने संसाधन की उपलब्धता का उल्लेख किया गया है, जो रात्रि पोस्टमार्टम में सहायक साबित होंगे। इसके अलावा दूसरे बिंदु में सामान्य तौर पर रात्रि में पोस्टमार्टम कराने का जिक्र है साथ ही अस्पताल इंचाज को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि सभी जरूरी इफ्रांस्ट्रक्टर पोस्टमार्टम हाउस पर उपलब्ध हों। तीसरे बिंदु में हत्या, आत्महत्या, बलात्कार के उपरांत मौत, क्षत-विक्षत शवों के रात्रि में पोस्टमार्टम किए जाने की बात कही गयी है। पांचवें बिंदु में यह आदेश दिए गए है कि रात्रि में होने वाले सभी पोस्टमार्ट की वीडियो रिकार्डिंग आवश्यक रूप से की जाय। ताकि आगे कानूनी प्रक्रिया व कार्यवाही में वह सहायक साबित हो सके। पोस्टमार्टम संबंधित नए आदेश के अमल में आने से रात्रि में पोस्टमार्टम हाउस पर आने वाले शवों के अंत्य परीक्षण की प्रक्रिया को मुकम्मल करने के लिए अगले दिन का इंतजार नहीं करना होगा। पहले शवों को रात के वक्त मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया जाता था। शोक संतप्त स्वजन को शवों की अंत्येष्टि करने के लिए पूरी रात और दिन में इंतजार करना पड़ता था। इससे उनकी पीड़ा और बढ़ जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed