फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now police will monitor with full HD cameras

Chandauli News: अब फुल एचडी कैमरों से निगरानी करेगी पुलिस

Fri, 03 Jan 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Now police will monitor with full HD cameras
पीडीडीयू नगर। जिले की पुलिस अब फुल एचडी कैमरों से निगरानी करेगी। बिहार सीमा, प्रमुख चौराहों, रेलवे स्टेशन और बाजार में 12 जगहों पर 50 कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे वाईफाई और सौर ऊर्जा से संचालित होंगे। कैमरे लगाने के लिए जिला पंचायत ने 25 लाख रुपये की सहायता राशि दी है। जिला मुख्यालय पर स्थित कंट्रोल रूम से इन कैमरों के जरिये पुलिस नजर रखेगी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक लांग्हे ने बताया कि जिला पंचायत की मदद से 12 स्थानों पर 50 फुल एचडी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों की मॉनिटरिंग जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से होगी। कैमरे लगने के बाद अपराधियों की तलाश और अपराध नियंत्रण में पुलिस को मदद मिलेगी। बताया कि पड़ाव चौराहा, धरौली, नौबतपुर, पीडीडीयू नगर, अलीनगर और इलिया और पीडीडीयू रेलवे स्टेशन के वीआईपी गेट संख्या एक पास कैमरा लगाया जाएगा। बता दें कि इस पहले सीओ पीडीडीयू नगर रहे अनिरुद्ध सिंह ने जन सहयोग से सौ से अधिक कैमरे लगवाए थे।
विज्ञापन

कोट---
जिला पंचायत के सहयोग से कैमरे 12 जगह कैमरे लगाए जा रहे हैं। भीड़भाड़ वाली जगहों, प्रमुख चौराहों और बिहार सीमा पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जा सकेगी। इससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और अपराध नियंत्रण में पुलिस को मदद मिलेगी। - आदित्य लांग्हे, एसपी चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed