फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now four pairs of special trains will run till September

Chandauli News: अब सितंबर तक चलेंगी चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Fri, 25 Jul 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Now four pairs of special trains will run till September
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से चलाई जा रही चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि को बढ़ा दिया गया है। अब ये ट्रेनें सितंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 09025 वलसाड-दानापुर स्पेशल 29 सितंबर तक हर सोमवार को चलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल 30 सितंबर तक दानापुर से हर मंगलवार को चलेगी। ट्रेन संख्या 09031 उधना-जयनगर स्पेशल अब उधना से 28 सितंबर तक हर रविवार और जयनगर से गाड़ी संख्या 09032 स्पेशल 29 सितंबर तक हर सोमवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 09045 उधना-पटना स्पेशल उधना से 26 सितंबर तक हर शुक्रवार और पटना से गाड़ी संख्या 09046 स्पेशल 27 सितंबर तक हर शनिवार को चलेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 09343 डॉ. आंबेडकर नगर-पटना स्पेशल डॉ. आंबेडकर नगर से 25 सितंबर तक हर बृहस्पतिवार को चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 09344 स्पेशल पटना से 26 सितंबर तक हर शुक्रवार को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed