फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Now Asha Bahus will deliver medicines to TB patients' homes.

Chandauli News: अब आशा बहुएं टीबी रोगियों के घर पहुंचाएंगी दवा

Thu, 20 Nov 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Now Asha Bahus will deliver medicines to TB patients' homes.
अब टीबी रोग की पुष्टि होते ही आशा बहुएं दवा समेत आवश्यक सहायता सीधे मरीजों के घर पहुंचाएंगी। केंद्र सरकार की ओर से टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत यह व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन

योजना का लक्ष्य 2025 तक देश को टीबी मुक्त करना है। टीबी के मामले बढ़ने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कवायद जारी है। भौगोलिक स्थिति के कारण मरीजों का अस्पताल पहुंचना मुश्किल होता है।
विज्ञापन

पहले मरीजों को हर सप्ताह दवा लेने के लिए स्वास्थ्य केंद्र आना पड़ता था जिससे उपचार में बाधा आती थी। अब आशा बहुएं घर-घर दवा पहुंचाएंगी और मरीज की निगरानी भी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह योजना उन परिवारों के लिए वरदान साबित होगी जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रोग पुष्टि के बाद आशा कार्यकर्ता मरीज को निशुल्क दवाओं का कोर्स प्रदान करेंगी और डिजिटल एप के जरिए उपचार की प्रगति की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजेंगी।

इस संबंध में बरहनी पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ब्लाॅक में टीबी के 220 मरीजों का इलाज चल रहा है जिन्हें आशाओं के जरिए समय से दवा उपलब्ध हो जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed