फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   notice to three bdo in adhar feeding

आधार फीडिंग में लापरवाही पर तीन बीडीओ को नोटिस

Mon, 01 Jun 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
notice to three bdo in adhar feeding
चंदौली। आवास प्लस एप पर दर्ज लाभार्थियों को लाभ देने के लिए उनके परिवार के सदस्यों का आधार नंबर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। लेकिन जिले के सभी नौ विकास खंडों में लाभार्थियों का आधार नंबर फीड करने में काफी सुस्ती बरती जा रही है। इस पर प्रमुख सचिव की सख्ती के बाद परियोजना निदेशक सुशील कुमार ने नौगढ़, धानापुर और चकिया बीडीओ को लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

साथ ही चेतावनी दी है कि 12 जून तक शत-प्रतिशत लाभार्थियों का आधार नंबर फीड नहीं होने पर प्रमुख सचिव के आदेश पर बीडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जिले के 30,260 लोगों को आवास देने के लिए सर्वे के बाद उनका डाटा आवास प्लस एप पर लोड किया गया है। इसमें चहनिया ब्लाक में 4357, धानापुर में 3505, सदर में 2221, नियामताबाद में 2428, शहाबगंज में 3796, चकिया में 3491, सकलडीहा में 4826, बरहनी में 2592, नौगढ़ में 3044 शामिल है। लेकिन लाभार्थियों का डाटा लोड करने में ब्लाक मुख्यालयों की ओर से अभी तक विशेष रुचि नहीं ली जा रही है। अभी तक चहनिया में 1001, धानापुर में 801, सदर में 419, नियामताबाद में 454, शहाबगंज में 663, चकिया में 444, सकलडीहा में 470, बरहनी में 102 तथा नौगढ़ में 69 लोगों के परिवार के सदस्यों का आधार नंबर आवास प्लस एप पर अपलोड किया गया है। ऐसे में परियोजना निदेशक सुशील कुमार ने नौगढ़, बरहनी और धानापुर के बीडीओ को खराब प्रगति पर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

जिले में सर्वे के बाद 30,260 लोगों का डाटा आवास प्लस एप लोड है। ऐसे में लाभार्थियों को आवास देने से पूर्व उनके परिवार के सदस्यों का आधार नंबर एप पर लोड करने के लिए सभी बीडीओ को निर्देश दिया गया है। लेकिन संतोषजनक प्रगति नहीं होने के कारण तीन बीडीओ को नोटिस जारी किया गया है। प्रमुख सचिव की ओर से 12 जून तक डाटा अपलोड नहीं करने वाले बीडीओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुशील कुमार, परियोजना निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed