फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Notice to 488 employees who did not start the census

Chandauli News: जनगणना शुरू नहीं करने वाले 488 कर्मचारियों को नोटिस

Tue, 26 May 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Notice to 488 employees who did not start the census
सकलडीहा। शासन के निर्देश पर प्रगणक और सुपरवाइजरों की ओर से डोर-टू-डोर जनगणना का काम 22 मई से शुरू किया गया है। इस कार्य के लिए तहसील के तीनों ब्लॉक से 1254 शिक्षकों और लेखपालों की ड्यूटी लगाई गई है। तहसीलदार अनुराग सिंह ने सोमवार को गणना कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 488 कार्मिकों की ओर से गणना कार्य शुरू नहीं होने पर उन्होंने नोटिस जारी किया है। चेताया कि गणना कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसील मुख्यालय से धानापुर, चहनिया और सकलडीहा ब्लॉक के शिक्षक और लेखपालों की ड्यूटी गणना के लिए लगाई गई है। इसमें मकानों की गणना सहित अन्य डाटा की ऑनलाइन फीडिंग कार्मिकों की ओर से की जानी है। इसके लिए 22 मई से 20 जून तक डोर टू डोर अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, तहसील क्षेत्र में कुल 1254 कार्मिकों के सापेक्ष मात्र 766 कार्मिकों की ओर से गणना कार्य किया जा रहा है जबकि 488 कार्मिकों की ओर से अभी गणना कार्य शुरू नहीं किया गया है। कुछ कार्मिक अन्य ब्लॉक में नाम चढ़वाने और नाम कटवाने को लेकर तहसील का चक्कर काट रहे हैं। तहसीलदार ने निरीक्षण के दौराना डाक बही बनाए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्य शुरू नहीं करने वाले कार्मिकों को नोटिर जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इस मौके पर नायब तहसीलदार दिनेशचंद्र शुक्ल, गणना प्रभारी राकेश सिंह, विनय मिश्रा, अनिल यादव, विक्की, अमरेंद्र श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed