फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Notice to 250 for not getting the house constructed

आवास निर्माण न कराने वाले 250 लाभार्थियों को नोटिस

Tue, 07 Dec 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Notice to 250 for not getting the house constructed
नौगढ़। केंद्र सरकार की आवास योजना को लाभार्थी ही पलीता लगा रहे हैं। आवास स्वीकृत होने के बाद निर्माण के लिए पहली किस्त लाभार्थियों के खातों में पहुंचने के बाद भी 25 पंचायतों के ढाई सौ लाभार्थियों ने अब तक आवास निर्माण शुरू नहीं कराया है। खंड विकास अधिकारी सुदामा यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवास निर्माण शुरू न कराने वाले लाभार्थियों को सोमवार को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही नोटिस जारी होने के एक सप्ताह के अंदर आवासों का निर्माण शुरू न कराने पर दी गई धनराशि वसूली कराने की चेतावनी दी है। नोटिस मिलने के बाद से लाभार्थियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अधिकांश ग्राम पंचायतों में आवास बनाने की पहली और दूसरी किस्त लाभार्थियों के खाते में पहुंचने के बाद भी छत नहीं पड़ पाई है। पिछले दो साल में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास का निर्माण कराने के लिए पहली किस्त के रूप में 44 हजार और दूसरी किस्त 76 हजार रुपये उनके खाते में पहुंच गए हैं। इसके बाद भी 25 पंचायतों के ढाई सौ से अधिक लाभार्थियों ने आवासों का निर्माण शुरू नहीं करवाया है। ग्राम पंचायत सचिव उपेंद्र साहनी, महेंद्र सिंह, गुड्डू प्रसाद, सौरभ कुमार व महेंद्र प्रसाद की रिपोर्ट के बाद खंड विकास अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आवास निर्माण न कराने वाले लाभार्थियों को नोटिस जारी की है। साथ ही नोटिस मिलने के बाद लाभार्थियों के एक सप्ताह के अंदर आवास निर्माण शुरू न कराने पर सरकारी धन का गबन होना मानकर राजस्व वसूली की भांति वसूली कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

आवास के लाभार्थियों को पंचायत सचिवों की रिपोर्ट आने के बाद नोटिस जारी की गई है। लाभार्थियों ने निर्माण कार्य शीघ्र पूरा नहीं कराया गया तो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही गबन मानते हुए सरकारी राजस्व की तरह वसूली भी की जाएगी। सुदामा यादव, खंड विकास अधिकारी नौगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed