फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Notice of attachment on the house of absconding accused

फरार आरोपियों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा

Sun, 28 Jun 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Notice of attachment on the house of absconding accused
कंदवा। थाना क्षेत्र के अदसड़ गांव में हत्या का प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे नौ अभियुक्तों के घर रविवार की शाम पहुंची पुलिस ने डुगडुगी बजाकर और इश्तेहार चिपकाकर कुर्की की चेतावनी दी। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बरहनी विकास खंड के अदसड़ गांव निवासी मंटू यादव, भगवान यादव, चंदन यादव, दीपक, मुलगन यादव, रमेश, हनुमान, राकेश, शिवेश पर कंदवा थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। नामजद आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहे हैं। इससे परेशान पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से धारा 82 के तहत कार्रवाई का आदेश प्राप्त किया। सीओ सकलडीहा भुवनेश चिकारा ने बताया कि अगर एक सप्ताह के अंदर वांछित अभियुक्त न्यायालय के समक्ष हाजिर नहीं हुए तो उनके घर की कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम में एसआई धर्मेंद्र कुमार, अजय कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed