फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Not a single complaint has been resolved, what kind of resolution day is this?

Chandauli News: एक भी शिकायत का निपटारा नहीं, ये कैसा समाधान दिवस

Sun, 12 Jan 2025 05:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 05:08 AM IST
विज्ञापन
Not a single complaint has been resolved, what kind of resolution day is this?
पीडीडीयू नगर। समाधान दिवस का आयोजन महज दिखावा साबित हो रहा है। शनिवार को जिले के सभी थानों आयोजित समाधान दिवस में 64 प्रार्थनापत्र आए, लेकिन किसी का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका।
विज्ञापन

अलीनगर थाने में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में डीएम निखिल टीकाराम फुंडे और एसपी आदित्य लांग्हे ने शिकायतें सुनीं। जफरपुर गांव की कलावती और राममूरत ने बताया कि उनकी जमीन पर कॉलोनाइजर ने कब्जा कर लिया है। इस पर डीएम ने लेखपाल प्रियंका को फटकार लगाई।
विज्ञापन

साथ ही एसडीएम को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस मौके पर ईओ अविनाश कुमार, एसडीएम आलोक कुमार, सीओ आशुतोष, थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र, क्राइम इंस्पेक्टर रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली में 13 शिकायतें आईं, जिनमें से 12 राजस्व और एक पुलिस से संबंधित थी। वहीं, इलिया थाने में सिर्फ एक शिकायत आई। यहां रोहाखी गांव की एक महिला ने जमीन विवाद से संबंधित प्रार्थनापत्र देकर गुहार लगाई। एएसपी आपरेशन अनिल कुमार यादव और सीओ चकिया राजीव सिसौदिया ने शहाबगंज थाने में शिकायतें सुनीं।

वहीं, सीओ सकलडीहा ने धानापुर थाने पर सुनवाई की। सभी थानों पर 64 शिकायतें आईं, जिनमें से 58 जमीन विवाद और छह पुलिस से संबंधित थीं।

बंद पड़ा ग्राम रामबोझा का आरोग्य मंदिर।संवाद

बंद पड़ा ग्राम रामबोझा का आरोग्य मंदिर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed