फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Normal life was disturbed due to cold

शीतलहरी के कारण हाड़कंपाती ठंड से आम जनजीवन हुआ बेहाल

Fri, 31 Dec 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Normal life was disturbed due to cold
पीडीडीयू नगर। कुछ दिनों की राहत के बाद ठंड ने एकबार फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान में गिरावट के साथ चल रही ठंडी पछुआ हवा ने बृहस्पतिवार को मौसम सर्द कर दिया। दिनभर लोग शीतलहरी के कारण हाड़कंपाती ठंड का कहर झेलते रहे। न्यनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा व अधिकतम तापमान पांच डिग्री लुढ़ककर बुधवार के 23 की अपेक्षा 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं जिला प्रशासन की ओर से सभी चिह्नित स्थानों पर अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 30 दिसंबर, बृहस्पतिवार से मौसम के सर्द होने का अनुमान व्यक्त किया था। साथ ही दो दिनों तक बारिश की संभावना भी व्यक्त की थी। बीते मंगलवार को बारिश हुई पर बुधवार को आसमान पर बादल तो छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं बृहस्पतिवार को भी दिनभर बादल मंडराते रहे पर बारिश नहीं हुई। शाम ढलने के बाद सर्द हवाओं से लोगों ने हाड़कंपाती ठंड का अनुभव किया। पुरवा हवा के पछुआ में बदल जाने से शीतलहरी का प्रकोप बढ़ गया है। बावजूद इसके जिले में सभी चिह्नित स्थानों पर प्रशासन की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। इससे फुटपाथ पर जीवन बसर करने वालों व बाहर से आने वाले राहगीरों को ठंड व शीतलहरी का सामना करना पड़ रहा है। हाड़कंपाती ठंड में रात गुजारना लोगों के लिए मुश्किलभरा साबित हो रहा है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। लखनऊ स्थित राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में और गिरावट व कोहरे में वृद्धि के आसार हैं। पश्चिमी दिशा के मध्यवर्ती अक्षांश के उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्र से आए शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ ने 27 दिसंबर से प्रदेश को प्रभावित करना आरंभ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि 29 दिसंबर को सतही स्तर पर शुष्क व ठंडी पछुवा हवा चलने व रात में शीतलता बढ़ने से 30 दिसंबर से ही न्यूनतम तापमान में फिर से तेजी से गिरावट आनी आरंभ हो गई है। बताया किआगामी 48 घंटों के दौरान इसमें और कमी आने की संभावना है। बृहस्पतिवार की सुबह जिले का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक की गिरावट के साथ 12.7 डिग्री सेल्सियस पर हा जबकि अधिकतम तापमान पांच डिग्री गिरकर 18.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान सुबह में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत जबकि शाम की न्यूनतम आर्द्रता 73 प्रतिशत के आसपास रही। बताया कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान रात व भोर में घना कोहरा पड़ने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed