फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Non-interlocking work started, four trains canceled

नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू, चार ट्रेनें रद्द

Sat, 28 Aug 2021 08:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
Non-interlocking work started, four trains canceled
पश्चिम मध्य रेलवे के देवग्राम और मझौली रेलवे स्टेशन के बीच चल रहे लाइन दोहरीकरण के लिए नान इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। इसको देखते हुए इस रूट से होकर गुजरने वाली चार ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं इस रूट की छह ट्रेनों को धनबाद से पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन चंदौली के रास्ते चलाया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि नान इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से भोपाल -सिंगरौली एक्सप्रेस एक और चार सितंबर को, सिंगरौली - भोपाल एक्सप्रेस 31 अगस्त, दो, और सात सितंबर को रद्द रहेगी। इसी तरह अप में सिंगरौली- हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 29 अगस्त और पांच सितंबर को जबकि डाउन में तीस अगस्त और छह सितंबर को रद्द रहेगा। इसी तरह अप में हावड़ा भोपाल एक्सप्रेस तीस अगस्त और छह सितंबर जबकि डाउन में एक और आठ सितंबर को कटनी, मुरवारा, मानिकपुर, प्रयागराज, छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, धनबाद जंक्शन से होकर चलेगी। इसी तरह अप में अहमदाबाद- कोलकाता एक्सप्रेस एक सितंबर और डाउन में चार सितंबर को धनबाद-पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलेगी। इसी तरह मदार जंक्शन कोलकाता एक्सप्रेस डाउन में तीस अगस्त और छह सितंबर को तथा अप में दो सितंबर को कटनी मुरवारा-मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी- पं. दीनदयाल उपाध्याय-धनबाद के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed