फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Nomination Today

नामांकन आज से

Mon, 28 Sep 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 28 Sep 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
Nomination Today
नौगढ़ और शहाबंगज ब्लाक से जिला पंचायत सदस्य तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नामांकन 28 सितंबर सोमवार से शुरू होंगे।
विज्ञापन


इन पदों के लिए नामांकन 29 सितंबर तक किया जा सकेगा।

 जनपद में जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य की चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। क्षेत्र पंचायत का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार संबंधित ब्लाक कार्यालयों पर नामांकन करेंगे।

जबकि जिला पंचायत के प्रत्याशी एडीएम कार्यालय पर पर्चा भरेंगे। इसके मद्देनजर रविवार को ही बांस-बल्ली से बैरीकेडिंग कर ली गई है।


गौरतलब है कि पहले चरण में नौगढ़ व शहाबगंज ब्लाक के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होगी।

 इसके तहत नामांकन 28 सितंबर से होंगे। नौगढ़ में जिला पंचायत सदस्य के दो तथा शहाबगंज ब्लाक के तीन पदों के लिए उम्मीदवार सोमवार को एडीएम कार्यालय पहुंचकर नामांकन करेंगे।

 इसे देखते हुए कलेक्ट्रेक्ट के बाहर बैरीकेडिंग का काम पूरा किया जा चुका है, ताकि वाहनों के काफिले और समर्थकों की भीड़ को रोका जा सके।

आयोग के आदेशानुसार उम्मीदवारी के लिए प्रत्याशी समेत कुल पांच लोगों को अंदर जाने की अनुमति होगी।
वहीं शेष समर्थकों को बाहर ही रुकना पड़ेगा।

इसके मद्देनजर रविवार की शाम डीएम सुरेंद्र विक्रम व एसपी अमित वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।


डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराते हुए शांतिपूर्ण माहौल में चुनावी प्रक्रिया को पूरा करने में सहयोग करें। एसपी ने भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त करने की बात कही। कहा कि चुनाव ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed