फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Nomination of zip president today amid tight security in collectorate

कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा के बीच जिपं अध्यक्ष का नामांकन आज

Sat, 26 Jun 2021 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Nomination of zip president today amid tight security in collectorate
चंदौली। कलेक्ट्रेट में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को नामांकन होगा। इस दौरान आवेदक और प्रस्तावक के अलावा अन्य किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। नामांकन के दौरान पुलिस और पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। जिले का प्रथम नागरिक का दर्जा पाने के लिए सपा ने तेज नारायन यादव और भाजपा ने दीनानाथ शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। दोनों की तरफ से कुल नौ सेट नामांकन फार्म खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के अधिसूचना जारी हो गई है। 26 जून को कलेक्ट्रेट में सुबह दस से दोपहर दो बजे तक नामांकन फार्म जमा करने की समय सीमा निर्धारित है। चुनावी समर में 35 जिला पंचायत सदस्य मतदाता के रुप में तीन जुलाई को उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनावी गणित के हिसाब से सपा के दस से अधिक जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हैं। जबकि कई सपा के कार्यकर्ता निर्दल के रुप में चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। वहीं भाजपा के खेमे में भी सदस्यों को अपने पाले में करने की जोर आजमाइश चल रही है। फिलहाल भाजपा के आठ सदस्य हैं। लेकिन दावा किया जा रहा है कि निर्दल सदस्यों का मान मनौव्वल करने के लिए दिग्गज मैदान में उतर चुके हैं। हालांकि 26 जून को नामांकन के बाद ही चुनावी समीकरण स्पष्ट हो सकेगा। यह जरूर है कि सपा से पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के भतीजा तेज नारायन यादव तथा भाजपा से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के करीबी दीनानाथ शर्मा के द्वारा नामांकन करने की उम्मीद है। अगर दोनों मैदान में उतरेंगे तो काटें की टक्कर देखने को मिल सकती है। एडीएम अतुल कुमार ने बताया कि नामांकन के दौरान पुलिस और पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के कलेक्ट्रेट में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed