फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   no water sprinkling in kol mandi

डीएम के आदेश के बाद भी नहीं सुधरे विभाग और व्यवसायी

Sun, 03 Apr 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
no water sprinkling in kol mandi
पीडीडीयू नगर। चंदासी कोल मंडी में बढ़ते प्रदुषण और कोल व्यवसासियों की लापरवाही को लेकर डीएम संजीव सिंह ने शुक्रवार को मुख्यालय पर व्यवसायियों, विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आदेश दिया था कि चंदासी में रोजाना पानी का छिड़काव होना चाहिए। वहीं कोयला लदी ट्रकों को तीरपाल से ढंक कर रखें। डीएम के आदेश के पहले दिन यानि शनिवार को ही चंदासी में दर्जनों कोयला लदे ट्रक बिना तिरपाल के दिखे, वहीं पानी का छिड़काव भी नहीं हुआ। पूरे दिन धूल उड़ती रही।
विज्ञापन

एशिया की सबसे बड़ी कोल मंडी चंदासी में उड़ती धूल और प्रदूषण की समस्या जिले के सबसे बड़ी समस्या है। इसको लेकर लगातार प्रदर्शन किए। अधिकारियों से शिकायत की। विधायक मौके पर पहुंच कर आश्वासन दिए लेकिन आज तक मंडी में उड़ने वाला धूल कम नहीं हुई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी संजीव सिंह ने मुख्यालय पर नगर पालिका परिषद, पीडीडीयू नगर, प्रदुषण विभाग के अधिकारियों के साथ कोल मंडी के व्यवसायियों के साथ बैठक किए। उन्होंने सख्त निर्देेश दिए कि चंदासी कोल मंडी का प्रदूषण किसी भी तरीके से खत्म होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी कोल व्यवसायी बिना कोयले लदी ट्रकों को बिना तिरपाल से ढके ले जाता है उसपर कार्रवाई की जाएगी। वहीं रोजाना कोल मंडी में पानी का छिड़काव होगा जिससे धूल नहीं उड़ेगी लेकिन आदेश के अगले दिन बाद शनिवार को ही डीएम के आदेश का पालन नहीं हुआ। मंडी में दर्जनों कोयला लदे ट्रक बिना तिरपाल के ढके थे। वहीं कहीं पानी का भी छिड़काव नहीं हुआ जिससे पूरे दिन धूल फांकते हुए लोग आते जाते रहे।
विज्ञापन

यह बड़ी समस्या है। इसके समाधान के लिए काम किया जा रहा है। शुक्रवार को मंडी के व्यवसायियों और अधिकारियों से मिलकर जानकारी ली गई। क्रमश: इस समस्या के समाधान के दिशा में कार्य किया जाएगा। निश्चित तौर पर जल्द ही सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजीव सिंह, जिलाधिकारी, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed