फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   No permission to set up shops in and around the ashram premises

Chandauli News: आश्रम परिसर और उसके आसपास दुकान लगाने की अनुमति नहीं

Wed, 09 Jul 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
No permission to set up shops in and around the ashram premises
पड़ाव। गुरु पूर्णिमा महोत्सव को देखते हुए सर्वेश्वरी समूह आश्रम, पड़ाव में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंगलवार को वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी शिव हरि मीणा सुबह करीब 11 बजे आश्रम पहुंचे और पूरे परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वे लगभग 10 मिनट तक आश्रम रुक रहे। साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बात कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव के दौरान आश्रम में भारी भीड़ होती है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से आश्रम परिसर और उसके आसपास ठेले-खोमचे या दुकानें लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर यहां आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है। प्रशासन की ओर से हर जरूरी सुविधाएं श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने सफाई, पेयजल, रूट डायवर्जन और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने स्पष्ट किया कि बड़ा चौराहा, आश्रम मार्ग और उसके आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनात रहेगी।
विज्ञापन

सुरक्षा के दृष्टिकोण से आश्रम परिसर और उसके आसपास ठेले-खोमचे या दुकानें लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही वाराणसी शहर में बड़ी गाड़ियों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ताकि यातायात बाधित न हो। डीआईजी ने अधिकारियों को आगाह किया कि किसी भी स्तर पर कोई चूक नहीं होनी चाहिए। गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और भक्तिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी विभागों के अधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed