{"_id":"680e88e510d7d3444909ae2e","slug":"no-entry-in-drm-office-without-permission-chandauli-news-c-189-1-svns1012-130354-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: डीआरएम कार्यालय में बिना अनुमति प्रवेश नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: डीआरएम कार्यालय में बिना अनुमति प्रवेश नहीं
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल कार्यालय में बिना अनुमति कोई प्रवेश नहीं कर पाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर मुख्य गेट पर आरपीएफ चेक पोस्ट बनेगा। यहां आने वाले को हर व्यक्ति को रजिस्टर पर आने का कारण, किससे मिलना है, इसका विवरण दर्ज कराना होगा। जिस अधिकारी से मिलना है, उससे बात कर अनुमति दी जाएगी। डीआरएम कार्यालय में काम करने वाले लोगों को भी पास जारी किया जाएगा।
पीडीडीयू रेल मंडल लगातार सुर्खियों में रहा है। पिछले दिनों सीबीआई का छापा और अधिकारियों सहित 26 लोगों की गिरफ्तारी चर्चा में रही। इसी क्रम में डीआरएम कार्यालय में प्रवेश करने वालों पर अब नजर रखी जाएगी। कार्यालय के चारों तरफ चहारदीवारी ऊंची की जाएगी। पीछे और कैंटीन की ओर बने गेट को बंद किया जाएगा। कार्यालय के मेन गेट पर बंद पड़ी आरपीएफ चेक पोस्ट चालू की जाएगी। यहां हर आने जाने वाले का विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। आने वालों से पूछा जाएगा कि वह किस काम से अथवा किससे मिलने जा रहा है। किसी अधिकारी से मिलना है तो ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ का जवान उस अधिकारी से बात करेगा। इसके बाद उसे जाने दिया जाएगा। डीआरएम कार्यालय में जाने और आने का रिकाॅर्ड मेंटेन किया जाएगा। यहां काम करने वाले अधिकारी, लिपिक और कर्मचारियों को अलग-अलग पास जारी किए जाएंगे। इनके वाहनों के भी पास होंगे। इससे अधिकारियों के यहां बिना वजह चक्कर लगाने वाले ठेकेदारों सहित अन्य लोगों पर रोक लगेगी। वहीं कौन अधिकारी किससे कितनी देर मिला, इसका भी पता चलेगा। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज का कहना है कि डीआरएम कार्यालय को सुरक्षित रखने के उपाय किए जा रहे हैं। इसी कड़ी ने आरपीएफ चेक पोस्ट को चालू कर आने-जाने वालों का रिकाॅर्ड रखा जाएगा।