फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   No death certificate found in Chandauli due to server down

सर्वर डाउन होने से नहीं बन पर पा रहा मृत्यु प्रमाण पत्र

Thu, 27 May 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
No death certificate found in Chandauli due to server down
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका पं. दीनदयाल उपाध्याय कार्यालय में पिछले दस दिनों से मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को चक्कर काटना पड़ रहा है। वहां मौजूद कर्मचारियों के अनुसार सीआरएस ( सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम) सर्वर के धीमे होने के कारण प्रमाण पत्र बनाने में परेशानी हो रही है। विभाग में प्रमाण पत्र के लिए दो सौ से अधिक प्रार्थना पत्र फाइलों में पड़े हुए हैं। प्रमाण पत्रों के अभाव में लोगों के कई सरकारी कार्य अधर में लटक गये है।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में अब ज्यादातर कार्य ऑनलाइन हो रहा है। जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन बनाये जा रहे हैं। कई बार सर्वर में गड़बड़ी के चलते लोगों को ऑनलाइन कार्यों को पूरा करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। पिछले दस दिनों से नगर पालिका पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर कार्यालय में सर्वर की गड़बड़ी के चलते लोगों को मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त करने में परेशानी हो रही है। सफाई विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि सीआरएस (सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम) सर्वर धीमा कार्य कर रहा है। जिससे प्रमाण पत्र बनाने में परेशानी हो रही है। इस संबंध में ईओ कृष्ण चंद्र ने बताया कि उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। सर्वर सही होते ही लोगों को अतिशीघ्र प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed