फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   No Cheta administration, oxygen cylinders are still being transported in an unsafe manner

Chandauli News: नहीं चेता प्रशासन, असुरक्षित तरीके से अब भी ढोए जा रहे ऑक्सीजन सिलिंडर

Fri, 14 Feb 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
No Cheta administration, oxygen cylinders are still being transported in an unsafe manner
पीडीडीयू नगर। जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर पिकअप वाहनों से असुरक्षित तरीके से ढोए जा रहा हैं। इसके परिवहन के दौरान सावधानी नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन

लापरवाही का आलम यह है कि कई बार वाहनों के पीछे लगे डाला में ढक्कन भी बंद नहीं किए होते हैं। साथ ही एक के ऊपर एक सिलेंडर को लेटाकर ढोया जाता है। सिलेंडर ढोने में नियमों की अनदेखी लगातार जारी है।
ऐसे में परिवहन के दौरान दुर्घटना की आशंका रहती है। लापरवाही नगर में वाहन से ऑक्सीजन सिलेंडर उतारने के दौरान दो बार ब्लॉस्ट हो चुका है। मुगलसराय में पहली घटना 30 दिसंबर 2022 को हुई थी। जिसमें रविनगर स्थित एक अस्पताल के बाहर गैस सिलेंडर उतारने के दौरान उसमें ब्लॉस्ट हो गया था।
विज्ञापन

इस दौरान सिलेंडर उतार रहे दो लोग (चालक और खलासी) के चीथड़े उड़ गए और करीब सौ मीटर तक दोनों के शरीर के अंग बिखरे हुए मिले थे। दूसरी घटना 15 अगस्त 2023 को हुई थी। जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई थी। नगर में काफी पैमाने में ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति अस्पतालों के अलावा वेल्डिंग करने वालों के यहां होती है। गैस सिलेंडरों को माल वाहकों के जरिए ढोया जाता है। ढोने के दौरान चालक द्वारा कई बार वाहन का डाला बंद नहीं किया जाता है।

यहां तक कि सिलेंडर को एक के ऊपर एक लेटाकर ले जाया जाता है, जो कि काफी खतरनाक होता है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर की लापरवाही पूर्वक परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध शीघ्र ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed