फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Nitin Tiwari becomes Sakaldiha Bar President

सकलडीहा बार अध्यक्ष बनें नितिन तिवारी

Thu, 20 Jan 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Nitin Tiwari becomes Sakaldiha Bar President
सकलडीहा। बार एसोसिएशन का बुधवार को गहमागहमी के बीच चुनाव संपन्न हुआ। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर नितिन तिवारी 23 मतों से विजयी घोषित हुए। वही महामंत्री पद पर पंकज सिंह 201 मतों से विजयी हुए। शेष अन्य पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए ।
विज्ञापन

सकलडीहा बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। मुख्य चुनाव अधिकारी कुबेर सिंह और सहायक चुनाव अधिकारी जनार्दन मिश्र और बुद्धिराम के अध्यक्षता में मतदान संपन्न हुआ। शाम चार बजे तक मतदान हुआ। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर नितिन तिवारी ने 346 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अभयनाथ मौर्या को 23 मतों से पराजित किया। अभयनाथ मौर्य को 323 मत मिले। वहीं महामंत्री पद पर पंकज कुमार सिंह ने 436 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी कृष्ण मुरारी शंकर पाठक को 201 मतों से पराजित किया । कृष्ण मुरारी शंकर पाठक को कुल 235 मत प्राप्त हुए। वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिलेश यादव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुविन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश सिंह, सहायक सचिव प्रशासन पर शिवकुमार प्रजापति और पुस्तकालय मंत्री पद पर जयप्रकाश यादव निर्विरोध चुने गये। अंत में कार्यकारिणी सदस्य पद पर शिवकुमार सिंह, कुबेर सिंह, रमाकांत पांडेय, यशवंत यादव, बुद्धिरामएम, जर्नादन मिश्र, श्रीकांत सिंह, सच्चिदानंद सिंह की घोषणा की गई। इस मौके पर अजय कुमार सिंह, यशंवत सिंह यादव, उपेन्द्र नारायण सिंह, मनोज पांडेय, अब्दुल रसीद सहित अन्य तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed