फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Nishad Party fights for the rights of the poor and downtrodden

गरीबों व वंचितों के हक की लड़ाई लड़ती है निषाद पार्टी

Mon, 19 Jul 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Nishad Party fights for the rights of the poor and downtrodden
कंदवा। बरहनी विकासखंड के नौबतपुर गांव स्थित बनारसी राम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा में जीत की रणनीति बताई। कहा समाज को एकजुट रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि निषाद पार्टी हमेशा समाज और गरीब, पिछड़े व वंचित समाज के लोगों को सत्ता में संवैधानिक भागीदारी दिलाने के लिए संघर्ष करती रही है। हक की यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। कहा कि सत्ता में आते ही निषादों के आवश्यक मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। प्रदेश में पार्टी की सत्ताधारी पार्टी में 19 फीसदी हिस्सेदारी है। निषाद समाज के कल्याण और भविष्य के लिए पार्टी यथासंभव प्रयासरत है। कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, ब्लाक कमेटी, विधानसभा कमेटी और जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी, महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के लोग शामिल थे। इस दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद बिंद, जिला उपाध्यक्ष शक्ति सिंह, सुरेश निषाद, रामाशीष निषाद, शिव कुमारी निषाद, बिंदा, नारायण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed