फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Nine schools of Barhani block will become smart

Chandauli News: स्मार्ट बनेंगे बरहनी ब्लॉक के नौ विद्यालय

Tue, 08 Apr 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Nine schools of Barhani block will become smart
कंदवा। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले बच्चों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए बरहनी ब्लॉक के चयनित विद्यालयों में अब इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी) लैब की स्थापना की जाएगी। चयनित स्कूलों में लैब के लिए कंप्यूटर और प्रिंटर के साथ ही सभी जरूरी फर्नीचर उपलब्ध रहेंगे। इसके लिए ब्लाॅक के नौ विद्यालयों का चयन किया गया है। इनमें आठ कंपोजिट और एक उच्च प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इसके लिए बजट भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


बरहनी ब्लॉक में 82 प्राथमिक, 27 उच्च प्राथमिक और 27 कंपोजिट विद्यालय समेत कुल 136 सरकारी विद्यालय हैं। इनमें 19 हजार 460 बच्चे पंजीकृत हैं। बरहनी ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बरंगा, कंपोजिट विद्यालय भतीजा, कंपोजिट विद्यालय डिग्घी, कंपोजिट विद्यालय अदसड़, कंपोजिट विद्यालय देवकली, कंपोजिट विद्यालय मोहम्मदपुर, कंपोजिट विद्यालय कोदई और उच्च प्राथमिक विद्यालय सैयदराजा में आईसीटी लैब का निर्माण कराया जाएगा। लैब स्थापित हो जाने के बाद इन विद्यालयों के बच्चे डिजिटल तकनीकी की शिक्षा अपने स्कूल में ही हासिल कर सकेंगे। विभाग जिस संस्था को लैब स्थापित करने का जिम्मा सौंपेगा, उसी को शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का दायित्व भी दिया जाएगा। शिक्षकों को ऑनलाइन सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। ब्लाॅक के चयनित विद्यालयों में आईसीटी लैब की स्थापना के बाद बच्चे सूचना व संचार प्रौद्योगिकी पर आधारित शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। वहीं विद्यार्थी अपने स्कूल में ही ऑनलाइन फार्म भरने, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने सहित तमाम शैक्षणिक जरूरतों का लाभ ले सकेंगे। इस योजना के तहत प्रत्येक लैब में कंप्यूटर व डिजिटल बोर्ड लगाए जाएंगे और विशेष प्रकार की टेबल और कुर्सियां लगाई जाएंगी। स्कूलों में बनने वाले आईसीटी लैब में छात्रों की संख्या 100 से कम होने पर दो टेबल, चार कुर्सियां, एक प्रिंटर स्टूल, 100 से 250 तक छात्र संख्या वाले स्कूलों में चार टेबल, आठ कुर्सियां एवं एक प्रिंटर स्टूल उपलब्ध कराए जाएंगे। बरहनी के बीईओ अजीत पाल का कहना है कि आईसीटी का उद्देश्य छात्रों में तकनीकी कौशल विकसित करना है। इसके लिए स्कूलों को बजट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed