फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Nine roads in the district will be repaired after one year.

Chandauli News: एक वर्ष बाद जिले की नौ सड़कों की होगी मरम्मत

Fri, 19 Sep 2025 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Nine roads in the district will be repaired after one year.
पीडीडीयू नगर। आगामी दुर्गापूजा, दीपावली व छठ आदि पर्वों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूजा पंडालों और देवी मंदिरों तक जाने वाली सडकों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। निर्देश के बाद पीडब्ल्यूडी (निर्माण खंड) की ओर से जिले की नौ ऐसी सड़कों का चयन किया है जिनकी मरम्मत कराई जाएगी। विभाग ने इन सड़कों को फेस्टिव सड़क का नाम दिया है। दावा है कि नवरात्र शुरू होने से पहले सभी चयनित सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा। एक वर्ष बाद इन सड़कों की मरम्मत होगी।
विज्ञापन


गड्ढामुक्ति के लिए चयनित इन सड़कों से होकर लोग पूजन अर्चन के लिए मंदिरों तक आते-जाते हैं। वहीं इन सड़कों पर पंडाल भी बनाए जाते हैं। इन पंडालों में भी दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। इसके अलावा इस्लामिक त्योहारों पर निकलने वाले जुलूस भी इन्हीं सड़कों से होकर गुजरते हैं। ऐसे में सड़कों के क्षतिग्रस्त होने से आने-जाने श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन



पीडब्ल्यूडी (निर्माण खंड) की ओर से जिन फेस्टिव सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए चयनित किया गया है उनमें चकिया विधानसभा की जीवनाथपुर-कंचनपुर-सिकंदरपुर-चकिया-नौगढ़-मधुपुर राज्य सड़क, चकिया बाजार, लेवा-इलिया, अहरौरा-चकिया-इलिया, मझगाई-तिवारीपुर, विशेश्वरपुर व विशुनपुर से सीहर मार्ग और मुगलसराय विधानसभा की मोहनसराय-पीडीडीयू नगर-चकिया और चंदौली-सकलडीहा मार्ग से निरीक्षण भवन व चंदौली पहुंच मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार विभाग की क्षतिग्रस्त नौ फेस्टिव सड़कों को मरम्मत के लिए चयनित किया गया है। इन सड़कों पर बने गड्ढों को भरने का कार्य शीघ्र आरंभ कर दिया जाएगा। नवरात्र से पूर्व सड़कें गड्ढामुक्त कर दी जाएंगी।
कृष्ण कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी (निर्माण खंड), चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed