{"_id":"5729021d4f1c1b14785cceca","slug":"nine-km-long-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ किमी लंबा लगा जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ किमी लंबा लगा जाम
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Wed, 04 May 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
राजमार्ग पर लगी ट्रकों की कतार।
सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की भोर में अमड़ा गांव के समीप क्षतिग्रस्त वनवे पुलिया के पास बालू लदे ट्रक का गुल्ला टूट गया। इससे मार्ग पर बरहनी से लेकर पूसी तक करीब नौ किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लग गया। वहीं कोरमी गांव के पास भी बालू लदे ट्रक का गुल्ला टूट गया। इससे मार्ग पर भीषण जाम की स्थिति बन गई और देर रात तक जाम लगा रहा।
बिहार के डेहरी अनसोन से बालू लादकर गाजीपुर की ओर जा रहे ट्रका का गुल्ला मंगलवार की भोर में असना गांव के समीप वनवे पुलिया के पास टूट गया। इससे मार्ग पर बरहनी से लेकर पूसी तक करीब नौ किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मार्ग पर पैदल और दोपहिया वाहन किसी तरह निकल रहे थे। इसी दौरान कोरमी गांव के समीप बालू लदे ट्रक का गुल्ला टूट गया। इससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। इससे गांव के लोगों का निकलना तक बंद हो गया है।