फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Nikay Chunav Result Heavy ruckus outside counting venue in Chandauli kinnar attacked police

Nikay Chunav Result: चंदौली में मतगणना स्थल के बाहर भारी हंगामा, किन्नरों ने पुलिस पर बोला हमला

Sat, 13 May 2023 11:30 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 13 May 2023 11:30 PM IST
सार

चंदौली स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में बन मतगणना स्थल के बाहर शनिवार सुबह से देर शाम तक हंगामा हुआ। दोपहर में दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई।  आरओ कार्यालय में भाजपा समर्थक सोनू व उसके समर्थकों से भीड़ गए। 

विज्ञापन
Nikay Chunav Result Heavy ruckus outside counting venue in Chandauli kinnar attacked police
चंदौली में किन्नरों ने किया पुलिस पर हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में बन मतगणना स्थल के बाहर शनिवार की दोपहर दो प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। अध्यक्ष पद के निर्दल प्रत्याशी के पति की पिटाई कर दी गई। पूर्व चेयरमैन के कार को क्षतिग्रस्त हो गई।  इस दौरान एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंडा पटककर सबको खदेड़ा।

विज्ञापन


इधर, नगर निकाय चुनाव में पांचवें राउंड की गिनती समाप्त होने के बाद सोनू किन्नर ने 300 से ज्यादा मतों से बढ़त बना ली। भाजपा नेता पुनर्मतगणना की मांग करने लगे। एसडीएम ने आरओ कार्यालय में भाजपा प्रत्याशी मालती सोनकर के प्रतिनिधि और सोनू किन्नर को बुलाकर बात करने लगे।

विज्ञापन

पुलिस ने पटकी लाठियां

बीच में एसडीएम किसी कार्य से बाहर गए कि तभी सोनू किन्नर पुनर्मतगणना का विरोध करने लगे। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। आरओ कार्यालय में भाजपा समर्थक सोनू व उसके समर्थकों से भीड़ गए। भाजपा कार्यकर्ता नारे लगाने लगे। सामाजिक कार्यकर्ता सतनाम सिंह की किसी ने पिटाई कर दी। मौके पहुंचे सीओ राजेश राय, एसडीएम अविनाश कुमार ने दोनों पक्षों को बाहर किया। मतगणना केंद्र के बाहर किन्नरों ने हंगामा शुरू कर दिया। किन्नरों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। कई कुर्सियां तोड़ दी। सूचना के बाद मौके पहुंचे सीओ अनिरूद्ध सिंह ने लाठी पटक कर भीड़ को तितर-बितर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पीडीडीयू नगर पालिका में निर्दल प्रत्याशी सोनू किन्नर की जीत, कांटे के मुकाबले में BJP को दी मात
 

मतगणना में धांधली का आरोप लगाकर किन्नरों ने किया विरोध प्रदर्शन

Nikay Chunav Result Heavy ruckus outside counting venue in Chandauli kinnar attacked police
आरओ रूम में किन्नरों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

नगर पालिका पीडीडीयू नगर के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के परिणाम की घोषणा शनिवार को रात लगभग आठ बजे अवैध मतों की गिनी के बाद हुई। दरअसल पांचवें चक्र की गिनती के बाद निर्दल प्रत्याशी सोनू किन्नर ने भाजपा प्रत्याशी मालती सोनकर को शिकस्त देते हुए 361 मतों से बढ़त बना ली थी। भाजपा कार्यकर्ता पुनर्मतगणना की मांग करने लगे।  किन्नरों ने इसके विरोध में खूब हंगामा किया। उनका कहना था कि जब जनादेश मिल गया है तो फिर क्यों घोषणा नहीं की जा रही। परिणाम को क्यों छुपाया जा रहा है।

अंदर से लेकर बाहर तक किन्नरों और सोनू के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस से हाथापाई हुई वहीं कुछ समर्थकों ने कुर्सियां भी उछाली। मामला शांत करने के लिए पुलिस को डंडा पटकना पड़ा। जिसके बाद समर्थक शांत हुए। लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग के बाद बाद में सभी पक्ष अवैध मतों की पुन: गिनती किये जाने पर राजी हुए। अवैध मतों पुन: गणना किये जाने के बाद रात करीब आठ बजे सोनू किन्नर को 397 मतों से विजयी घोषित किया गया। जिसके बाद किन्नरों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में अध्यक्ष पद की दोनों सीटें हारी भाजपा

नगर निकाय चुनाव के लिए शनिवार को हुई मतगणना के बाद भाजपा मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाली नगर पालिका पीडीडीयू नगर व नगर पंचायत चंदौली के अध्यक्ष पद का चुनाव हार गई। दोनों ही स्थानों पर जनता ने निर्दल प्रत्याशियों पर भरोसा जताते हुए जीत का ताज पहनाया है। जबकि 2017 के निकाय चुनाव में दोनों ही सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। नगर निकाय चुनाव में इस बार भाजपा ने जिले के चारों नगर निकाय में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को जिताने के पार्टी के दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार दिया था।

केंद्रीय मंत्री से लेकर सांसद व विधायक तक भाजपा प्रत्याशी को जिताने में लगे हुए थे। लेकिन जनता ने मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाली नगर पालिका पीडीडीयू नगर और नगर पंचायत चंदौली के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी को नकार दिया। दोनों ही स्थानों पर जनता ने निर्दलों के सिर पर अध्यक्ष पद का ताज सजाया है । जबकि वर्ष 2017 में हुए चुनाव में दोनों ही स्थानों पर भाजपा ने कब्जा जमाया था। शनिवार को हुई मतगणना के बाद नगर पालिका पीडीडीयू नगर में अध्यक्ष पद पर निर्दल प्रत्याशी सोनू किन्नर ने 397 मतों से भाजपा प्रत्याशी मालती सोनकर को शिकस्त दी।

वहीं चंदौली नगर पंचायत अध्यक्ष के निर्दल प्रत्याशी सुनील यादव गुड्डू ने भाजपा उम्मीदवार ओमप्रकाश सिंह को 399 मतों से शिकस्त दी है। जबकि वर्ष 2017 में नगर पालिका पीडीडीयू नगर के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी संतोष खरवार ने 8086 मतों से सपा प्रत्याशी महेंद्र सोनकर एवं चंदौली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी रविंद्र गोंड ने 889 मतों से बसपा प्रत्याशी अजय को मात दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed