फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Nikay Chunav: Fake voting in Chandauli, police detained five women and four youths

Nikay Chunav: चंदौली में फर्जी मतदान, पुलिस ने पांच महिलाओं और चार युवकों को हिरासत में लिया

Thu, 04 May 2023 12:45 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 04 May 2023 12:45 PM IST
सार

चंदौली नगर पंचायत के बूथ नंबर पांच पर फर्जी कागजात के साथ वोट डाल रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्रत्याशियों और समर्थकों में इसको लेकर आक्रोश है। कुछ लोग मौके पर ही धरने पर बैठक गए और निष्पक्ष मतदान पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
Nikay Chunav: Fake voting in Chandauli, police detained five women and four youths
Nikay Chunav: चंदौली में फर्जी मतदान, पुलिस ने पांच महिलाओं और चार युवकों को हिरासत में लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव के लिए जिले के चार निकायों में बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो गया। चंदौली नगर पंचायत के बूूथ नंबर-पांच पर दस बजे के करीब प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं ने कुछ लोगों द्वारा फर्जी दस्तावेज पर वोट डालने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच महिलाओं और चार पुरूषों को हिरासत में ले लिया है। वहीं इसको लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में भारी आक्रोश है। लोग धरने पर बैठ गए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Nikay Chunav Voting: लिस्ट में नाम नहीं होने पर निराश लौट रहे लोग, पर्ची के साथ सिंबल देने का भी आरोप
विज्ञापन

चंदौली नगर पंचायत के बूथ नंबर पांच पर फर्जी कागजात के साथ वोट डाल रहे पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। प्रत्याशियों और समर्थकों में इसको लेकर आक्रोश है। कुछ लोग मौके पर ही धरने पर बैठक गए और निष्पक्ष मतदान पर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन सत्तापक्ष की मदद कर रही है। हालांकि मौके पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं और मामले को शांत कराने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed