{"_id":"61cca93063b98169d13c1e0b","slug":"nia-team-traces-the-connections-of-naxalites-chandauli-news-vns630719488","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईए की टीम ने नक्सलियों के कनेक्शन को खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईए की टीम ने नक्सलियों के कनेक्शन को खंगाला
विज्ञापन
चंदौली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण(एनआईए) की टीम ने बुधवार को सदर कोतवाली के कोड़रिया गांव में छापेमारी की। मामला नक्सलियों के जुड़े होने का बताया जा रहा है। तीन घंटे तक एक व्यक्ति की तलाश में टीम ने गांव को छान मारा। लेकिन उनको सफलता नहीं मिली। हालांकि जांच और छापेमारी की कार्रवाई इतने गुपचुप ढंग से हुई कि गांव के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लग सकी।
कोड़रिया गांव निवासी एक व्यक्ति की बिहार प्रांत के कुछ लोगों के यहां आना जाना रहा है। इसी को लेकर एनआईए टीम बुधवार को जिले में पहुंची। सूत्रों की माने तो कोड़रिया निवासी व्यक्ति की बिहार के कुछ नक्सलियों से पुराने रिस्ते है। जिसका वीडियो भी वाययरल हुआ। इसके बाद देश की प्रमुख जांच एजेंसियों के कान खड़े हो गए थे। टीम में संबंधित व्यक्ति की तलाश में कोड़रिया गांव के कई लोगों से अनजान बनकर पुछताछ की। हालांकि इस दौरान टीम ने स्थानीय कोतवाली पुलिस की मदद लेना उचित नहीं समझा। काफी देर तक गांव की खाक छानने के बाद टीम के सदस्य बैरंग लौट गए। हालांकि यह भी दावा किया जा रहा है कि टीम के आने की भनक लगते ही संबंधित व्यक्ति अपने घर से कही और रवाना हो गया। वहीं गांव से खाली हाथ लौटने के बाद टीम ने सदर कोतवाली के सीसीटीएनएस रुम में पहुंची। माना जा रहा है कि टीम ने ऑनलाइन रिकार्ड के अनुसार व्यक्ति का डाटा लेने का भी प्रयास किया। एएसपी चिरंजीवी मुखर्जी ने बताया कि बाहर से आने वाली टीमें स्थानीय पुलिस से सहयोग नहीं लेती है। कोई जांच का विषय रहा होगा, तभी बाहर से जांच टीम आई होगी।