{"_id":"a05c72eb96ac66937430c27e1672f269","slug":"newspaper-vendor-won-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाचार पत्र विक्रेता टीम जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाचार पत्र विक्रेता टीम जीती
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला
Updated Mon, 06 Apr 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्रकार इलेवन एवं समाचार पत्र विक्रेता एकादश के बीच रविवार को इंडियन
विज्ञापन
इस्टिच्यूट मैदान में गुलाम ख्वाजा स्मृति के तहत मैत्रीपूर्ण मैच खेला
गया। जिसमें हाकर एकादश ने रोमांचक मुकाबले में पत्रकार इलेवन को छह विकेट
से हरा दिया।
पत्रकार इलेवन के पत्रकार फैयाज अंसारी ने टास जीतकर पहले बल्ले बाजी करने का फैसला किया। धर्मप्रकाश शर्मा व पी धन्नजय की सलामी जोड़ी ने धीमी मगर अच्छी शुरूआत की।
दोनों ने मिलकर पन्द्रह रन बनाये। छक्का मारने के चक्कर में पी धन्नजय बाउंड्री पर लपक लिये गये। उसके बाद सुनील सिंह ने शानदार बल्लेबाजी कर तीन चौके के साथ तेरह रन बनाये।
कई बल्ले बाज शून्य पर ही आउट हो गये। पत्रकार इलेवन ने दस ओवर में 41 रन का चुनौती पूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी हाकर एकादश ने आशीष और गोलू ने अच्छी शुरूआत की। दूसरे ओवर में गोलू एक रन बनाकर आउट हो गया। उसके बाद अरविंद व राजन ने नौ रन बनाये। अंत में सुहैल खान ने सातवें ओवर में छक्का मारकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। गेंदबाजी में कमलजीत सिंह, सुनील सिंह ने एक-एक विकेट हासिल किये। जबकि फैयाज ने दो विकेट प्राप्त किया। जबकि अनिल, कमलेश तिवारी व मनोहर ने काफी किफायती गेंदबाजी की।
इस अवसर पर समाचार पत्र वितरक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय जायसवाल, भागवत नारायण चौरसिया, विनोद पाल, धर्मेन्द्र प्रजापति, संतोष शर्मा, छोटू कुशवाहा, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे। स्कोरिंग व मैच रेफरी की भूमिका सिदार्थ यादव ने की।