{"_id":"653d45677348af7fe001c163","slug":"news-of-leopard-sighting-creates-panic-chandauli-news-c-189-1-svns1011-5056-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: तेंदुआ देखे जाने की खबर से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: तेंदुआ देखे जाने की खबर से मचा हड़कंप
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। अलीनगर थाना क्षेत्र के बसरतिया गांव के समीप शनिवार को तेंदुआ देखे जाने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हालांकि अभी वन विभाग को इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
गांव के समीप केबिन के पास ओवरब्रिज निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। यहां पर आर्मी के रिटायर्ड की ड्यूटी गार्ड के तौर पर लगाई गई है। शनिवार की भोर में ड्यूटी के दौरान गार्ड जोगिंदर यादव ने तेंदुआ देखने की जानकारी ग्रामीणों को दी।
इसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जोगिंदर ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व भी यही तेंदुआ रेलवे पटरी पर दिखाई दिया था। इस संबंध में रेंजर ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि इस संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। संवाद