फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Newly built house demolished , 13 dead

नवनिर्मित मकान ढहा, 13 मरे

Mon, 16 Feb 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Mon, 16 Feb 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Newly built house demolished , 13 dead
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर करबला (शकूर का भट्ठा) के समीप
विज्ञापन
नवनिर्मित मकान रविवार की सुबह करीब चार बजे भरभरा कर ढह गया। इसके मलबे में चौदह लोग दब गए।

जिसमें 11 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मलबे से एक महिला को सुरक्षित निकाल लिया गया है। घायल को जिला चिकित्सालय भेजने के बाद पुलिस ने सभी शवाें को पोस्टमार्टम के जिला चिकित्सालय भेज दिया।


वाराणसी के दोषीपुरा मुहल्ले के कमरुल हसन ने दुलहीपुर के समीप कुछ समय पहले नया घर बनवाया था। मकान के हाल में उसने दो हथकरघा लगा रखा था, जबकि चार और हथकरघे लगाने के लिए सामान लाकर रखा हुआ था। इस घर में वह अपने परिवार के साथ एक माह से रह रहा था।

पिछले दो दिनों से उसके यहां तीन रिश्तेदार भी आए हुए थे। मकान में अभी थोड़ा काम बाकी था। जिसके लिए उसने दो मजदूर और दो कारीगर बुलवाए थे।

शनिवार की रात घर के सभी लोग हाल में सो रहे थे। जबकि कमरुल हसन का बड़ा लड़का अलमदार अपनी पत्नी के साथ बगल के कमरे में सोया था। रविवार की सुबह चार बजे अचानक मकान ढह जाने से कमरुल हसन समेत सभी 14 लोग उसमें दब गए। कमरुल हसन के बड़े लड़के अलमदार और उसकी पत्नी तरन्नुम की चीख पुकार सुन आसपास के लोग जुट गए। संयोगवश यह कमरा नहीं ढहा।

घटना की जानकारी होते ही प्रशासनिक अमला साढ़े चार बजे तक घटना स्थल पर पहुंच गया और गांव वालों के साथ मिलकर मलबा हटाने में जुट गया।

पांच जेसीबी, फायर ब्रिगेड और 12 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए। रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे मलबे में दबे सभी लोगों को निकाल लिया गया। मलबे से एकमात्र जीवित महिला आंबिया मिली।

उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने वाराणसी के शिव प्रसाद गुप्त चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed