फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Newborn baby found thrown in the bush: Villagers arrived after hearing the child's crying

झाड़ी में फेंका मिला नवजात शिशु: बच्चे की रोने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण; स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज

Sat, 16 Dec 2023 04:20 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 16 Dec 2023 04:20 PM IST
सार

एक मां ने अपनी कुछ घंटे की नवजात बच्ची को क्षेत्र के निदीलपुर स्थित एक झाड़ी में फेंक दिया। किसी की नजर न पड़े इसलिए झाड़ियों से ढक भी दिया। कांटा चुभने से नवजात के रोने की आवाज आ रही थी जिसे सुनकर ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन
Newborn baby found thrown in the bush: Villagers arrived after hearing the child's crying
झाड़ी में फेंका मिला नवजात शिशु - फोटो : संवाद

विस्तार

चंदौली में धानापुर थाना क्षेत्र के निदिलपुर गांव के पास एक झाड़ी में शुक्रवार की रात लगभग दस बजे एक नवजात शिशु फेंका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराते हुए चाइल्ड लाइन को सूचित कर दिया।  एक मां ने अपनी कुछ घंटे की नवजात बच्ची को क्षेत्र के निदीलपुर स्थित एक झाड़ी में फेंक दिया। किसी की नजर न पड़े इसलिए झाड़ियों से ढक भी दिया। कांटा चुभने से नवजात के रोने की आवाज आ रही थी जिसे सुनकर ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है की लोक लाज के डर से किसी ने अपने अवैध संबंध को छुपाने के लिए बच्चे को जन्म होते ही झाड़ी में फेंक दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया कि नवजात शिशु लड़की है जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां स्थिति उसकी ठीक है। चाइल्ड लाइन को सूचित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed