फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   new technology

अब नई तकनीक का सहारा

Tue, 16 Feb 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 16 Feb 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
new technology
अब यूपी पुलिस अत्याधुनिक असलहे और तकनीक के सहारे नक्सलियों से मुकाबला करेगी।
विज्ञापन


इसके लिए पहले चरण में साहुपुरी स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय पर पंद्रह जवान सीआरपीएफ से अत्याधुनिक असलहों को चलाने और नक्सलियों से मुकाबला करने का गुर सीखेंगे। 15 से 29 फरवरी तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत सोमवार को हुई।


केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साहुपुरी स्थित मुख्यालय पर नक्सल रोधी अभियान के तहत पंद्रह जवानों के प्रशिक्षण की शुरुआत में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक चंदौली अमित वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण का मूल उद्देश्य पुलिस कर्मियों को नक्सल अभियानों से निपटने के लिए आधुनिक रणनीति के बारे में प्रशिक्षित करना है।

इस क्रम में 51 एमएम मोर्टार, एके -47, एलएमजी, 5.56 व यूबीजीएल (अंडर बैरल ग्रेनेड लांचर) जैसे आधुनिक हथियार की जानकारी और प्रशिक्षण देना है। साथ ही प्रशिक्षित पुलिस कर्मी शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त होंगे और नक्सलियों से निपटने के लिए आधुनिक रणनीति बनाएंगे।

 सीआरपीएफ 148 वीं बटालियन के वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से सिविल पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बीच आपसी सामंजस्य को बेहतर बनाने, नक्सल विरोधी आधुनिक रणनीति बनाने और सीआरपीएफ द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे अत्याधुनिक हथियारों के बारे में जानकारी दी जाएगी।

 इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी ओपी पांडेय, उप कमांडेंट धीरज कुमार सिंह, शमीमुद्दीन, प्रेमप्रताप सिंह, चंद्रशेखर सिंह कुशवाहा, सूबेदार मेजर अनिल कुमार राय आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed