फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   New flavor cakes getting ready to celebrate Christmas

क्रिसमस मनाने के लिए तैयार हो रहे नए फ्लेवर के केक

Tue, 22 Dec 2020 07:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
New flavor cakes getting ready to celebrate Christmas
पीडीडीयू नगर। क्रिसमस की तैयारी पूरे जोर-शोर से चल रही है। कोविड के कारण इस वर्ष गिरजाघरों के आसपास मेले का आयोजन तो नहीं किया जाएगा लेकिन पर्व को लेकर लोगों के जोश में कमी नहीं है। यही कारण है कि केक पार्लरों में नए-नए फ्लेवर के केक तैयार किए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा मांग प्लम व फ्रूट केक की है। इसके अलावा अन्य फ्लेवरों के केक की भी खूब मांग हो रही है। केक बेचने वाले दुकानदारों ने अपनी दुकानों में केक सजाना शुरू कर दिया है। 24 व 25 दिसंबर को केक खरीदने के लिए मसीही समुदाय के लोगों की भीड़ इन दुकानों पर जुटेगी। वहीं आर्डर के अनुसार भी केक तैयार किए जा रहे हैं। इसाई धर्म का सबसे प्रमुख त्योहार क्रिसमस जनपद में भी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर मसीही समुदाय के लोगों में खासा उत्साह है। गिरजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। घरों में कैरोल गीत सुनाए जाने लगे हैं। 24 दिसंबर की रात प्रभु यीसु का जन्मदिन लोग घरों में केक काटकर मनाएंगे। इस वर्ष सबसे ज्यादा मांग प्लम केक की है। शिवांगी केक पार्लर के संचालक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि विभिन्न प्रकार के मेवा के अलावा टूटी-फ्रूटी, स्पंज बेकिंग पावडर व रम (एक प्रकार की शराब) को मिलाकर इस केक का निर्माण किया जाता है। इसके अलवा फ्रूट केक की भी डिमांड होती है। अन्य फ्लेवरों के बारे में बताया कि वनीला, बटर स्कॉच, रम चॉको, जर्मन फारेस्ट, ब्लू व ब्लैक बेरी, कसाटा, फ्रूट एंड नट आदि की भी खूब मांग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed