फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   New circle rate applicable from today, land will become costlier by 30 percent

Chandauli News: आज से नया सर्किल रेट लागू, 30 फीसदी तक महंगी होगी जमीन

Tue, 20 Aug 2024 03:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
New circle rate applicable from today, land will become costlier by 30 percent
चंदौली। जिले में जमीनों का नया सर्किल रेट मंगलवार से लागू होगा। सात साल बाद जिला प्रशासन ने सर्किल रेट बढ़ाया है। नए सर्किल रेट के अनुसार 16 सौ से पांच हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक जमीनों की कीमत बढ़ाई गई है। सोमवार को जिला प्रशासन ने सर्किल रेट की संशोधित सूची जारी की है।
विज्ञापन

चंदौली में पिछले सात साल से सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया था। इससे भूमि अधिग्रहण करने पर किसानों को कम कीमत मिल रही थी। वहीं, जमीन की कम कीमत होने से स्टांप शुल्क कम लग रहा था। इससे शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा था। राजनीतिक दल और किसान लगातार सर्किल रेट बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार को नए सर्किल रेट की संशोशित सूची जारी कर दी। मंगलवार से नया सर्किल रेट प्रभावी हो जाएगा। सहायक महानिरीक्षक निबंधन प्रेम प्रकाश ने बताया कि प्रति वर्ष 10 प्रतिशत के दर से सर्किल रेट बढ़ता है लेकिन पिछले सात साल से जिले में यह नहीं बढ़ा था। डीएम के आदेश ने नई दरों की मूल्यांकन सूची आईजीआरएस की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। नए सर्किट रेट में नगर और कस्बा क्षेत्र में जमीन की कीमत 16 सौ से पांच हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


निबंधन अधिकारी ने बताया नया सर्किल रेट लागू करने से पहले 30 जुलाई को सभी उप जिलाधिकारी और उप निबंधक कार्यालयों में सूची चस्पा की गई थी। इसके बाद दो लोगों ने आपत्ति दाखिल की थी। उनका निस्तारण कर सोमवार को तहसील वार मूल्यांकन सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सबसे अधिक पीडीडीूय नगर में सर्किल रेट बढ़ाया गया है। कैलाशपुरी में तीन फीट के रास्ते पर 46 सौ रुपये प्रति वर्ग मीटर रेट लागू किया गया है। वहीं, अर्ध नगरीय क्षेत्र कोरी गांव में तीन फीट के रास्ते पर पांच हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर नया सर्किल रेट तय किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed