फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Netaji Express was running with the help of a broken spring

Chandauli News: टूटी स्प्रिंग के सहारे दौड़ रही थी नेता जी एक्सप्रेस

Wed, 01 Jan 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Netaji Express was running with the help of a broken spring
पीडीडीयू नगर। हावड़ा से कालका जा रही नेता जी एक्सप्रेस एसी कोच की ट्रॉली स्प्रिंग टूटने के बाद भी पटरी पर दौड़ रही थी। ऐसी स्थिति में कभी भी हादसा हो सकता था। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जांच के दौरान इस गड़बड़ी का पता चला। इसके बाद कोच को ट्रेन से अलग किया गया। इस दौरान ट्रेन तीन घंटे तक खड़ी रही।
विज्ञापन

हावड़ा से कालका जा रही नेता जी एक्सप्रेस मंगलवार की सुबह डीडीयू स्टेशन पहुंची। रोलर विभाग के कर्मचारियों ने जांच की तो बी 4 कोच की ट्राॅली स्प्रिंग टूटी हुई थी। इससे हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। कुछ ही देर में एडीआरएम दिलीप कुमार, स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह, डीएमई विनय कुमार, एचआई अभिषेक कुमार पहुंच गए। कर्मचारियों ने स्प्रिंग की मरम्मत का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद सभी यात्रियों को दूसरे कोच में बैठाया गया और बी 4 कोच को ट्रेन से हटा दिया गया। तीन घंटे बाद करीब 11 बजे ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधांशु रंजन ने बताया कि अप नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन में तकनीकी खामी आई थी। इसलिए कोच बदलकर ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed