{"_id":"6612abb15dfa2bf7d1003fe6","slug":"nephew-fell-love-aunt-in-chandauli-police-got-them-married-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Love Story: भतीजे को बुआ से हुआ प्यार, लड़की के भागने के बाद खुला राज, पुलिस ने कराई दोनों की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Love Story: भतीजे को बुआ से हुआ प्यार, लड़की के भागने के बाद खुला राज, पुलिस ने कराई दोनों की शादी
Sun, 07 Apr 2024 07:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 07 Apr 2024 07:51 PM IST
सार
Chandauli News: चंदौली के भिसौड़ा गांव में बुआ और भतीजे की शादी की काफी चर्चाएं हैं। पुलिस ने लड़के को उसके घर से पकड़ कर थाने ले आई और पूछताछ करने लगी। पूछताछ में लड़के ने ही मुगलसराय थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की को बरामद कराया।
विज्ञापन
थाने में बुआ और भतीजा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुगलसराय कोतवाली के भिसौड़ी गांव में बुआ और भतीजे में प्रेम हो गया। बात बढ़ी तो रविवार को दोनों ने मुगलसराय कोतवाली में गुहार लगाई। इसके बाद कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में दोनों की शादी हुई। इस शादी की इलाके में चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
शिवाला पुलिस चौकी के भिसौड़ी गांव निवासी राहुल पटेल मजदूरी करता है। घर से दो सौ मीटर दूर अपने ही गांव के ही रिश्ते मे दादा लगने वाले मोती पटेल के बेटी सोनी से मिलने-जुलने लगा। दोनों के प्रेम की चर्चा शुरू हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो दोनों पर शादी करने का दबाव तेज हो गया।
विज्ञापन
वहीं कुछ लोग इसका विरोध भी शुरू कर दिया। एक सप्ताह पूर्व दोनों घर से भाग निकले। लड़की की मां ने पुलिस को लिखित नामजद तहरीर दिया। पुलिस ने लड़के को उसके घर से पकड़ कर थाने ले आई और पूछताछ करने लगी। पूछताछ में लड़के ने ही मुगलसराय थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की को बरामद कराया।
विज्ञापन
इसके बाद रविवार को पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। इसके बाद राहुल और सोनी के परिजन शादी के लिए तैयार हुए। इसके बाद पुलिस ने कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर में दोनों की शादी कराई। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि लड़की के बरामदगी पर दोनों पक्ष थाने आए थे। दोनों के परिवारों में आपसी सहमति बनने के बाद थाना परिसर के मंदिर में शादी करने के बाद दोनों के परिजन घर वापस चले गए।