फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Nephew and uncle returning after giving a wedding card died in an accident

Chandauli News: शादी का कार्ड देकर लौट रहे भतीजे और चाचा की हादसे में मौत

Wed, 26 Mar 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Nephew and uncle returning after giving a wedding card died in an accident
सैयदराजा। बहन की शादी का कार्ड देकर लौट रहे भतीजे और चाचा की बाइक अनियंत्रित होकर सवैया पट्टीदार गांव के समीप पुल के नीचे गिर गई। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। चाचा-भतीजे की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

मुस्तफापुर गांव निवासी नौशाद (35) अपने भतीजे आलम (24) के साथ शादी का कार्ड देने मंगलवार की सुबह अपने रिश्तेदार के घर गए थे। कार्ड देने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में सवैया पट्टीदार गांव के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में नौशाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल आलम को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मुस्तफापुर गांव निवासी नौशाद और आलम की मौत के बाद से घर में मातम है। आगामी 4 अप्रैल को आलम की बहन की शादी है। शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी क्रम में चाचा और भतीजा कार्ड कार्ड बांटने के लिए गए थे। हादसे के बाद खुशियों वाले घर में मातम पसर गया है। एक साथ दो युवकों की मौत से गांव के लोग दुखी हैं। इस संबंध में सैयदराजा थानाध्यक्ष विध्येश्वरी पांडेय का कहना है कि ओवर स्पीड के चलते दुर्घटना हुई। बाइक सवार दोनों लोगों की मौत हो चुकी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed